बदायूं जिले में चारों ओर अव्यवस्थायें ही नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा का बुरा हाल है। विकास कार्यों में भी जमकर मनमानी की जा रही है, वहीं अपराधों का ग्राफ निरंतर आसमान की ओर बढ़ रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि शहर के प्राथमिक विद्यालय में ही आग लग गई है, […]
बदायूं जिले के नोडल अफसर एवं उत्तर प्रदेश शासन के आवास आयुक्त धीरज साहू ने दौरा कर विकास कार्यक्रमों और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की दशा देख कर धीरज साहू ने नारजगी व्यक्त की एवं तत्काल सुधार करने के कड़े दिशा-निर्देश भी दिए। सोमवार को जनपद के नोडल अधिकारी […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गौतम संदेश से बात करते हुए अपनी अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने विधान सभा क्षेत्र को आदर्श बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का […]
बदायूं जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के बीच टिकट को लेकर मंथन शुरू हो गया है। रविवार को प्रत्येक नगर से जिताऊ प्रत्याशी प्रस्तावित किये गये। चौंकाने वाली बात यह है कि सशक्त दावेदार दीपमाला गोयल और नीरज पत्नी अशोक भारती के […]
दायूं जिले में यौन उत्पीड़न की शिकार 20 माह की बच्ची को जिला महिला अस्पताल में उपचार भी नहीं मिल सका। पीड़ित बच्ची को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। मनमानी करने वाली लापरवाह अनुपस्थित डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दे दिए गये हैं। उल्लेखनीय है कि बरेली हाई-वे पर स्थित कस्बा […]
बदायूं जिले में यौन उत्पीड़न की जघन्यतम वारदातों में गिरावट नहीं आ पा रही है। हालात इतने भयावह हैं कि डेढ़-दो वर्ष की बच्चियों को भी दरिंदे अपनी हवश का शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। रिश्ते के चाचा ने थाने से सौ मीटर की दूरी पर मात्र 20 महीने की बच्ची का यौन […]
बदायूं सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता शांत भाव से नगर व क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं। नगर पंचायत वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। समारोह को लेकर तैयारियां शुरू […]
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीती रात भूचाल आ गया। किसी शरारती तत्व ने नगर निकायों से संबंधित फर्जी पत्र वायरल कर दिया, जिसमें 30 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों का आरक्षण परिवर्तित होने का दावा किया गया था। फर्जी पत्र कुछ ही देर में प्रदेश भर में फैल गया, जिससे संभावित प्रत्याशी मायूस […]
उत्तर प्रदेश की कई नगर पालिका परिषदों के अध्यक्षों के आरक्षण में फेरबदल किया गया है। आपत्तियों के बाद परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। कई नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष सामान्य थे, जिन्हें अब आरक्षित कर दिया गया है, जिससे संभावित प्रत्याशियों के सपने चकनाचूर हो गये हैं। बरेली मंडल […]
बदायूं जिले के लोग दीपोत्सव के उल्लास में मग्न थे, उस समय दरिंदे एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मार रहे थे। थाने से मात्र दस मीटर की दूरी पर एक वृद्धा की दरिंदगी से हत्या कर दी गई एवं हत्यारे कीमती गहने लूट कर आसानी से फरार हो गये। घटना को लेकर हाहाकार […]