वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को सुरेश खन्ना करेंगे जनता को समर्पित

वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को सुरेश खन्ना करेंगे जनता को समर्पित

बदायूं सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता शांत भाव से नगर व क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किये हुए हैं। नगर पंचायत वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि पानी की निकासी को लेकर शहरवासी लंबे समय से जूझते रहे हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से सीवर लाइन मंजूर करा कर जनता को पहला सरप्राइज दिया था। महेश चंद्र गुप्ता के आग्रह पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए थे, जिस पर विभाग ने संस्तुति दे दी है। सीवर लाइन डालने की औपचारिकतायें तेजी से पूरी जा रही हैं, इसी तरह बिजली की समस्या को लेकर महेश चंद्र गुप्ता विद्युत् मंत्री से मिले थे, जिसके बाद न सिर्फ क्षेत्र में, बल्कि जिले में बड़ा सुधार हुआ है।

अब महेश चंद्र गुप्ता नगर पंचायत वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। 25 अक्टूबर को समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसके मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। समारोह को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के लेखाकार शहंशाह अब्बास ने बताया कि समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, इस दौरान नगर पंचायत के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया जायेगा, साथ ही लगभग 4 करोड़ की धनराशि से पूर्ण किये गये विकास कार्य जनता को समर्पित किये जायेंगे। 

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले विधायक महेश चंद्र गुप्ता

पढ़ें: महेश चंद्र गुप्ता ने दिया सरप्राइज, सुरेश खन्ना ने की सीवर लाइन की संस्तुति

Leave a Reply