बदायूं जिले की राजनीति में ज्वार-भाटा आ रहा है। बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आरके शर्मा के सपा में जाने से भाजपा को आंशिक नुकसान भी नहीं हुआ था लेकिन, भाजपा ने बड़े ब्राह्मण नेता को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा कर जिले में ही नहीं बल्कि, आस-पास के कई विधान सभा […]
बदायूं जिले के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक आरके शर्मा ने लखनऊ में आज अखिलेश यादव के समक्ष विधिवत समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आरके शर्मा दल-बदलू थे और अब पुनः दल बदल गये, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता पर भी कोई असर नहीं हुआ है। […]
बदायूं जिले में डीईओ दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घोषणा होते ही आचार संहिता लागू करवा दी, जिससे शिलान्यास, उद्घाटन, जनसभा, रोड शो, पैदल यात्रा तक पर प्रतिबंध लग गया है। अब संभावित उम्मीदवार आचार संहिता के अनुसार ही प्रचार-प्रसार कर पायेंगे लेकिन, इस सबका आभास पूर्व मंत्री आबिद रजा को पहले […]
बदायूं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव […]
उत्तराखंड के उच्च न्यायालय ने हरिपुर कलां स्थित सहजयोग आश्रम की संचालिका और ब्रह्मलीन सहज प्रकाश की शिष्या साध्वी तृप्ता के प्रार्थना पत्र पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। देहरादून के रायवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मुकदमे में मसाज बाबा के नाम से कुख्यात […]
बदायूं में डीएम आवास से कड़कती ठंड में माँ सहित पिल्लों को निर्दयिता के साथ फेंक दिया गया। वन्य-जीव प्रेमी विकेंद्र शर्मा को जानकारी हुई तो, उन्होंने खोजबीन की पर, पिल्लों का पता नहीं चला। विकेंद्र शर्मा ने घटना से मेनका गांधी को अवगत करा दिया है, इससे फहले भी कुत्तों को आवास से निकलवाया […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने नव वर्ष पर बड़ा गिफ्ट दिया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आशा बहनों को स्मार्ट फोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य में कोविड माहमारी को नियंत्रित करने के प्रयासों में आशा कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें स्मार्ट […]
बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का 27 दिसंबर की तरह ही 28 दिसंबर को भी भव्य स्वागत किया गया। जन-मानस में उत्साह का संचार हो गया, वहीं नेता भी गदगद दिखाई दे रहे हैं। इस्लामियां इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित […]
बदायूं जिला केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का गृह जनपद है, उन्हीं के नेतृत्व में कासगंज दिशा से माँ भागीरथी को पार कर भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा जनपद में पहुंची तो, उत्साह देख कर बीएल वर्मा भाव-विभोर हो गये। उन्होंने जनपदवासियों का हृदय से आभार जताया, साथ ही आम जनता की भागीदारी और […]
उत्तर प्रदेश के वर्तमान 396 विधायकों में से 45 विधायकों के चुनाव लड़ने पर प्रश्न चिन्ह लगा गया है। एसोसिएट डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा 45 विधायकों पर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। आरपी अधिनियम (रिप्रेजेन्टेशन ऑफ पीपुल एक्ट/लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम) 1951 की धारा- 8(1), (2) […]