बदायूं नगर पालिका परिषद की पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति लगातार तेज हो रही है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बिना किसी भेदभाव के हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी समुदायों को साथ लेकर शहर की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य कराये हैं और लगातार करा रही हैं। पालिका प्रशासन द्वारा लगभग 85 लाख रुपये की लागत से 29 सीसी सड़कों, नालों, पुलिया और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है, इन योजनाओं के पूरा होने पर शहर के कई वार्डों में आवागमन सुगम होगा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वार्ड में आवश्यकता के अनुसार सड़क, नाला और इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि बदायूं शहर सुंदर और व्यवस्थित बने। उन्होने कहा कि वार्ड संख्या- 7 में चंदौसी मशीनरी स्टोर की दुकान से रामचन्द्र के मकान तक सीसी रोड कार्य र्में चार लाख 77 हजार, वार्ड संख्या- 17 ऊपरपारा में फकरे आलम के मकान से शमशुल के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 19 लाख 9 हजार, वार्ड संख्या- 22 के मोहल्ला साहूकारा में गुरूदत्त शर्मा के मकान से पंडित राधे रमन से मकान होते हुए पंडित सुशील कुमार वशिष्ठ के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में तीन लाख 53 हजार, वार्ड संख्या- 10 में मल्होत्रा ग्लास हाउस से नगर पालिका पश्चिमी गेट तक सीसी सड़क के निर्माण कार्य में चार लाख 42 हजार, वार्ड संख्या- 26 में मुन्ने भाई के मकान से अब्दुल हकीम के मकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य में दो लाख 42 हजार, वार्ड संख्या- 2 में नेकपुर में हाकिम सिंह के मकान से गायत्री के मकान तक व बृजपाल सिंह व सुधा शर्मा के मकान तक इंटरलांकिग सड़क व नाली निर्माण कार्य में दो लाख पांच हजार, कलेक्ट्रेट परिसर में बैडमिटंन कोर्ट हेतु सीसी प्लोरिंग के कार्य में एक लाख 98 हजार, वार्ड संख्या- 29 में सीसी रोड मय नाली गुले के मकान से गुलशेर मास्टर के मकान तक एक लाख 94 हजार, जिला न्यायालय के अन्दर टंकी के नीचे इंटरलांकिग के कार्य में तीन लाख 51 हजार, वार्ड संख्या- 25 में निर्माण कार्य सीसी रोड मय नाली में सिराज के मकान से पिन्टू के प्लाट तक तीन लाख 30 हजार, वार्ड संख्या- 21 में निर्माण कार्य सीसी रोड मय नाली अहमद के मकान से आलम के मकान तक चार लाख 71 हजार, वार्ड संख्या- 13 में निर्माण कार्य सीसी रोड मथुरिया टायर की दुकान से दीपक साहू के मकान तक निर्माण में 82 हजार 600 छह सौ रूपये की लागत आयेगी।
फात्मा रजा ने कहा कि वार्ड संख्या- 24 में शेख साहब लाईब्रेरी से रफीक मेम्बर तक सीसी कार्य में तीन लाख 66 हजार, वार्ड संख्या- 6 के मोहल्ला जालन्धरी सराय सम्राट अशोक नगर होली चैक से मुस्लिम के मकान से बब्लू के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 14 लाख तीन हजार, वार्ड संख्या- 6 में जालन्धरी सराय में कामिनी के मकान के पास सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में 90, 000, वार्ड संख्या- 22 के काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे जाने वाली रोड पर गुरूद्वारा के पास सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में चार लाख 22 हजार, वार्ड संख्या- 27 के नई सराय में रईस दास खां के मकान से अकबर पेन्टर के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में दो लाख 83 हजार, वार्ड संख्या- 6 के जालन्धरी सराय में तुल्लन ठेकेदार से आले नवी होते हुए हामिद भाई के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में दो लाख 26 हजार, वार्ड संख्या- 19 में मैथोडिस्ट चर्च निकट इन्द्रा चौक इंटरलांकिग कार्य में दो लाख 17 हजार खर्च होंगे।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वार्ड संख्या- 18 के कल्याण नगर (लोची नगला) में देव कुमार केवट के मकान से ज्ञान कश्यप के मकान तक सीसी सड़क निर्माण कार्य में एक लाख 61 हजार रुपये, वार्ड संख्या- 18 के शहबाजपुर में बच्चन के मकान से गप्पू जर्रा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य मे दो लाख 66 हजार, पथिक चौक चौराहे से मीराजी चौकी की ओर बीसी के साथ मरम्मत कार्य में 19 लाख 8700,. वार्ड संख्या- 27 में निर्माण नाला कार्य गुलजार के घर से गुड्डू कूलर वाले की दुकान से आगे तक निर्माण में तीन 90 हजार, निर्माण कार्य आरसीसी स्लैब मय नाला एप्रोच टिकटगंज तिराहे के सामने निर्माण में पांच लाख, वार्ड संख्या- 29 के नागरान में जामा मस्जिद के सामने जावेद भाई के मकान से प्राथमिकी विद्यालय हल्का नंबर- 01 तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में दो लाख 65 हजार, वार्ड संख्या- 2 के सिविल लाइन नेकपुर में टीकाराम के मकान तक नाली तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य में एक लाख 66 हजार, वार्ड संख्या- 20 में चौधरी सराय में छुन्नन के मकान से खालिद जमीर के मकान तक तथा साजिया मेम्बर वाली लिंक में नाली तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य में दो लाख 91 हजार, वार्ड संख्या- 24 में बाबू रजा अहमद व मास्टर वसीम अहमद वाली गली में हाजी जी के मकान से अर्शी भाई के मकान होते हुए जावेद आलम के मकान तक नाली तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य में चार लाख 9460, टण्डन लेन वाली गली अग्रवाल कार एसेसीरीज से रामलाल जुनेजा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में तीन लाख 99 हजार से होगा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बदायूं नगर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। जहां वर्षों से नाला, सड़क और जल निकासी की समस्याएं थीं, अब वहां योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम संकल्पित हैं। विकास कार्यों के टेंडर जारी होने पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि फात्मा रजा चेयरमैन के रूप में बेहतर कार्य कर रही हैं, वे शहर को लगातार सुधार रही हैं, साथ ही शहर को और बेहतर करने में जुटी हैं, इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)