बदायूं जिले की तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराधों की समीक्षा की। बैठक में अंकिता शर्मा ने शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने एवं कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता न करने के कड़े निर्देश दिये।
पुलिस लाइन्स के सभागार कक्ष में एसएसपी अंकिता शर्मा ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में घटित अपराधों, लंबित विवेचनाओं, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, गैंगस्टर एक्ट कार्यवाही, ई-साक्ष्य एप, निरोधात्मक कार्रवाई, ई-सम्मन, ऑपरेशन दहन, माल निस्तारण अभियान, एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई, आईजीआरएस/पीजीआर पोर्टल एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये। थानों पर आने वाले शिकायतकर्ता की समस्यायों को सहानुभूति पूर्वक सुनने और त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराने को कहा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। अंकिता शर्मा ने कहा कि लुटेरे, चोर एवं गंभीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी की जाये तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये।
अंकिता शर्मा ने कहा कि महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरती जाये तथा सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी की जाये। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप- 10 और ईनामिया, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कोई कोताही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि सम्मन-वारंट को समय से तामिल करायें और संबंधित को न्यायालय प्रेषित करें। गवाहों की समय से न्यायालय में गवाही कराई जाये और महिला संबंधित मुकदमों में गंभीरता से पैरवी की जाये।
बैठक में अंकिता शर्मा ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा- 14 (1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जाये। शासन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र- 2.0 अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में मुख्य चौराहों, बाजारों एवं महत्पवपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज- 5.0) के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों टीम, शक्ति दीदी और महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो, मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित जागरूक किया जाये।
अंकिता शर्मा ने कड़ाई से कहा कि गोकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, जुआ-सट्टा की रोकथाम सुनिश्चित की जाये। अवैध शस्त्रों की पकड़ने के लिये चैकिंग अभियान चलाया जाये। प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सु-व्यवस्थित रखा जाये तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को कम करने का गंभीरता से प्रयास किया जाये। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में बताया जाये और कड़ाई से नियमों का पालन कराया जाये। अंकिता शर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को स-कुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, साथ ही थाना परिसर में शांति कमेटियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये।
थाना मूसाझाग निकला फिसड्डी
समीक्षा के दौरान थाना मूसाझाग की स्थिति बेहद दयनीय निकली, इस पर थाना प्रभारी वीरेन्द्र तोमर को एसएसपी अंकिता शर्मा चेताते हुये स्थिति को सुधारने के निर्देश दिये, यहाँ यह भी बता दें कि एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्या कांड के बाद वीरेंद्र तोमर को तैनात किया गया था, वे दोहरे हत्या कांड की कार्रवाई में ही व्यवस्त रहते हैं, जिससे अन्य विन्दुओं पर प्रगति असन्तोषजनक होना स्वाभाविक ही है।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)