सफल रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा, अलापुर में भीड़ देख कर स्तब्ध रह गये नेता

सफल रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा, अलापुर में भीड़ देख कर स्तब्ध रह गये नेता

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का 27 दिसंबर की तरह ही 28 दिसंबर को भी भव्य स्वागत किया गया। जन-मानस में उत्साह का संचार हो गया, वहीं नेता भी गदगद दिखाई दे रहे हैं। इस्लामियां इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम में भी अपार भीड़ जुटी, यहाँ के बाद यात्रा दातागंज मार्ग पर पहुंची तो, कस्बा अलापुर में भाजपा के महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” के दिशा-निर्देशन में जुटी अपार भीड़ ने गगनभेदी नारों के बीच यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेताओं को स्तब्ध कर दिया।

कस्बा अलापुर में यात्रा का स्वागत करने का दायित्व अनुरोध गुप्ता को दिया गया था। बात गृह नगर कस्बा अलापुर की थी, इसलिए सीकू भैया ने व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्यकर्ताओं से स्वागत समारोह में जुटने का आह्वान किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कस्बा अलापुर में ऐसी भीड़ जुटा पाना बेहद कठिन कार्य है लेकिन, सीकू भैया के आह्वान पर हजारों लोग उमड़ पड़े तो, इतिहास बन गया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” और विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य “पप्पू भैया” भीड़ का उत्साह देकर मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे थे।

इससे पहले देर रात युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने यात्रा का भव्य स्वागत किया था, जिसकी चारों ओर व्यापक स्तर पर चर्चा की जा रही है। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पारस गुप्ता ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यह भी बता दें कि यात्रा 27 दिसंबर को कासगंज दिशा से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के नेतृत्व में जनपद में आई थी, जिसे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया था। 28 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। यात्रा सफल होने के कारण स्थानीय भाजपा नेता संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply