डॉ. शैलेश पाठक का समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत

डॉ. शैलेश पाठक का समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत

बदायूं जिले की राजनीति में ज्वार-भाटा आ रहा है। बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आरके शर्मा के सपा में जाने से भाजपा को आंशिक नुकसान भी नहीं हुआ था लेकिन, भाजपा ने बड़े ब्राह्मण नेता को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा कर जिले में ही नहीं बल्कि, आस-पास के कई विधान सभा क्षेत्रों में टैंपो हाई कर लिया है। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के भाजपा में आने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रही हैं, वहीं भाजपा के पक्ष में ब्राह्मण समाज भी जमकर बल्लेबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

पढ़ें: हुंकार: ब्राह्मण अगर, सत्ता दिला सकता है तो, पलट भी सकता है: डॉ. शैलेश

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक ने तमाम समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की, उन्हें पटका और फूलमाला पहनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सूचना बाहर आते ही बदायूं जिले के साथ आस-पास के कई विधान सभा क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे, वहीं ब्राह्मण समाज में भी ऊर्जा का नया संचार दिखाई देने लगा। आगरा से बदायूं चलने की सूचना आते ही डॉ. शैलेश पाठक के समर्थक एवं ब्राह्मण समाज के तमाम गणमान्य नागरिक देर रात जिला कार्यालय पर पहुंच गये।

पढ़ें: जनाधार विहीन और अलोकप्रिय दल-बदलू विधायक आरके शर्मा भाजपा छोड़ सपा में गये

डॉ. शैलेश पाठक रात 10:30 बजे बदायूं में भाजपा कार्यालय पर पहुंचे तो, डॉ. शैलेश पाठक जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूँज उठा। भाजपा जिंदाबाद, राजीव कुमार गुप्ता जिंदाबाद, आदित्यनाथ योगी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के बीच कार्यालय पर डॉ. शैलेश पाठक का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. शैलेश पाठक के आने से भाजपा को जिले भर में बड़ा लाभ होगा। स्वागत से अभिभूत डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि पार्टी उनका जिस प्रकार उपयोग करना चाहे, उस प्रकार करे, वह हर दायित्व का निर्वहन श्रद्धा से करेंगे, साथ ही उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके सभी समर्थक भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में पार्टी हित में कार्य करेंगे।

स्वागत समारोह के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, शिप्रा पाठक, अमिता उपाध्याय, अंकित पाठक, अमन मयंक शर्मा, प्रदीप दुबे, प्रेमपाल शर्मा, राजीव मिश्रा, निर्दोष पाठक, प्रमीत शुक्ला, अनुज मिश्रा, शिवकांत शर्मा, निशांत पाठक, पंकज मिश्रा, शिवम पांडेय, गौरव पाठक और रितेश उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply