बदायूं जिले के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी की सेवा करने वाला विभाग घोटालों का विभाग बन कर रह गया है। युवा मंच संगठन द्वारा भ्रष्टाचार का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग का पुतला फूँका गया एवं सीएमओ के […]
बदायूं नगर पालिका प्रशासन और प्रशासनिक अफसरों द्वारा प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे यह चर्चा आम तौर पर होने लगी है कि लाबेला चौक के व्यापारियों से कोई व्यक्तिगत रंजिश थी क्या? प्रशासन जिला अस्पताल तक नाला कब्जा मुक्त नहीं करा रहा है, इसी तरह सुभाष चौक पर हालात […]
बदायूं जिले की ककराला नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार और मनमानी के चलते बुरा हाल है, यहाँ भी कुख्यात ट्रैक्टर माफिया का राज चलता है। सभासदों ने बुधवार को हुई बैठक का बहिष्कार किया, साथ ही डीएम को ज्ञापन दिया, वहीं सभासद के भांजों ने सफाई कर्मी को पीट दिया, जिससे सफाई कर्मी आक्रोशित हैं। […]
बदायूं में स्वास्थ्य विभाग के लुटेरों ने डॉक्टर की जान से ही समझौता कर लिया। आम जनता की आस्था और भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए लुटेरों ने इतने घटिया किस्म की किट और मास्क खरीद लिए कि डॉक्टर ही संक्रमित हो सकते थे। मीडिया द्वारा खुलासा करने पर लुटेरे प्रकरण को दबाने में जुट […]
बदायूं जिले में ककराला स्थित सीएचसी पर ताला लटकने के कारण एंबुलेंस में हुई डिलीवरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। ककराला के स्टाफ पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है, वहीं उझानी सीएचसी का विवादित एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह भी बच नहीं […]
बदायूं जिले की पुलिस जमकर मनमानी करती नजर आ रही है। प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के प्रकरण में पुलिस खुल कर सपा नेता के साथ खड़ी हो गई है, वहीं ब्रजपाल शाक्य हत्या कांड में भी न्यायालय के आदेश के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। बेटे के साथ विधवा ने […]
बदायूं जिले में हर विभाग गर्त में पहुंच चुका है। भ्रष्टाचार और मनमानी से आम जनता त्रस्त नजर आ रही है। जागरूक लोग भ्रष्टाचार और मनमानी से संबंधित मुद्दों को उठाते हैं लेकिन, अफसर शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं करते, इसीलिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। […]
बदायूं जिले की पुलिस खुलेआम भ्रष्टाचारियों, दबंगों और माफियाओं के साथ खड़ी नजर आ रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष को 30-40 सशस्त्र खनन माफियाओं ने घेर कर जान से मारने का प्रयास किया। माफियाओं ने पुलिस के सामने भी हमला करने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में भी नहीं लिया और […]
बदायूं जिले में बदमाश और दबंग पूरी तरह हावी नजर आ रहे हैं। बदमाशों के चलते दहशत बढ़ती जा रही है, वहीं दबंग ने धार्मिक स्थल को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस बदमाशों का कुछ नहीं कर पा रही है, साथ ही दबंगों के साथ खड़ी नजर आ रही है, […]
बदायूं जिले की उझानी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र कुमार राय सरकारी धन का बंदरबाँट करने में सफल होते नजर आ रहे हैं। टेंडर डिलीट कर साइट हैक होने की अफवाह फैलाने के प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए चहेते माफिया ठेकेदार को न सिर्फ टेंडर दे दिया बल्कि, आनन-फानन में पेमेंट […]