बदायूं राजनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। प्रदेश भर से मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता जुटने जा रहे है, जो आजम खान के अपमान की आवाज बुलंद कर सकते हैं। आजम खान स्वयं भी मौजूद रहेंगे, वे मुस्लिम समाज के नेताओं को क्या दिशा-निर्देश और क्या सुझाव देंगे, इस पर विशेष नजर रहेगी। […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव 2019 के महासंग्राम को जीतने की रणनीति बना चुके हैं। विकास और प्रेम को ही वे अपना मुख्य हथियार बनायेंगे। सांसद रविवार को आ रहे हैं, इसके बाद कुर्मी-पटेल समाज का सम्मेलन होगा और फिर वे साईकिल लेकर लोकसभा क्षेत्र में निकल जायेंगे, इस दौरान […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद गुप्ता ने गाँव बल्लिया में बारात घर की नींव रखी। विधायक ने उपस्थित जनता को एक बार फिर आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र को पूरी तरह संतृप्त करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गाँव को मूलभूत सुविधाओं से […]
बदायूं जिले की पुलिस फर्जी मुकदमों को निरस्त करने का अभियान चला रही है और खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं ठाकुरों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। मजबूत प्रमाण होने के बावजूद दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ठाकुर प्रदर्शन करने को मजबूर […]
बदायूं के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने किया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, डीसीबी के चेयरमैन उमेश सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा गोष्ठी में लगे उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव से आम जनता का आत्मीय रिश्ता इसीलिए है कि वे व्यक्तिगत रूप से भी दुःख के दिनों में पीड़ित के साथ खड़े नजर आते हैं। सांसद न सिर्फ दुःख में सहभागी बनते हैं बल्कि, पीड़ित को यह अहसास भी कराते हैं कि वे स्वयं भी […]
बदायूं शहर में क्षेत्राधिकारी के दायित्व से सेवानिवृत्त होने वाले वीरेंद्र सिंह यादव भगवा धारण करने को आतुर बताये जा रहे हैं। भाजपा के शक्तिशाली नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं, साथ ही भाजपा की सदस्यता दिलाने का आग्रह कर रहे हैं। भाजपा नेता चुनावी दृष्टि से हानि और लाभ का आंकलन करने में […]
बदायूं जिले में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा द्वारा चलाये जा रहे मुस्लिम राजनैतिक जागरूकता अभियान को अपार समर्थन मिलता नजर आ रहा है। शहर में तमाम स्थानों पर कैंप लगाये गये, जिसमें सदस्यता ग्रहण करने को मुस्लिम समाज का हुजूम उमड़ता नजर आया। शहर में छः सड़का पर मुस्लिम समाज के समाजसेवियों व युवाओं […]
बदायूं शहर में प्रति वर्ष निकलने वाली भगवान श्रीराम की बारात इस बार और भव्यता के साथ निकाली जा रही है। भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक बारात पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिसे देख कर लोग झूम उठे। मनमोहक झांकियों को देखने के लिए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उमड़ पड़े […]
बदायूं जिले के बिसौली विधान सभा क्षेत्र में हुए वरिष्ठ नेता आजम खान के अपमान का प्रकरण अभी थमा नहीं है। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” द्वारा गलती स्वीकार करने की जगह उल्टा जवाब देने से मुस्लिम और ज्यादा आहत नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। […]