प्रदर्शनी लगा कर गोष्ठी में किसानों को दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां

प्रदर्शनी लगा कर गोष्ठी में किसानों को दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां

बदायूं के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने किया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, डीसीबी के चेयरमैन उमेश सिंह राठौर एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा गोष्ठी में लगे उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, महर्षि दयानन्द सेवा समिति एवं कृषि रसायन आदि की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया एवं समस्त विभागीय प्रदर्शनियों पर उपस्थित कर्मचारियों से विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी।

गोष्ठी में कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह एवं डॉ. फूलचन्द सिंह द्वारा फसलों में लगने वाले रोगों, उनके उपचार, कीटनाशक विधि एवं नयी तकनीकी से कृषि फसलें करने के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करायी गयी। डॉ. राम सिंह कटारा उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, गन्ना विभाग के डॉ. मनीश कुमार एवं उद्यान विभाग के एमएए रिजवी द्वारा अपने विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से व्याख्यान किया गया।

दर्जा राज्यमंत्री द्वारा गोपेश शर्मा को पाॅली हाउस बनाने, मुनेंद्र पाल, विनोद एवं रामदेव शर्मा को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना कार्यक्रम, फरीद उद्दीन एवं लीलाधर शर्मा को बागवानी, लक्ष्मी नारायण, श्रीराम एवं भूपाल सिंह को सब्जी उत्पादन में सम्मानित किया गया। आरएन वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त करायी गयी, गोष्ठी में उपस्थित कृषकों से अनुरोध किया गया कि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपस्थित होते हुये अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चत करें।

यह भी अवगत कराया गया कि योजनाओं में कृषकों को मिलने वाला अनुदान अंश का भुगतान डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया जायेगा। डीएम ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया कि जिले में लगभग एक लाख कृषकों का 575 करोड़ धनराशि का फसली ऋण माफ किया है। बिसौली के कृषक नरेश चन्द्र शर्मा ने स्पाइरोलिना के उत्पादन के विषय में जानकारी दी। रुपेन्द्र पटेल, सुधीर उपाध्याय एवं फरीदुद्दीन ने जैविक कृषि के अनुभव साझा किए। गोष्ठी का संचालन जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply