बदायूं जिले की पुलिस आपराधिक वारदातें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। आपराधिक वारदातों को पुलिस स्वीकारती भी नहीं, जिसका सीधा लाभ अपराधियों को ही मिलता है। बीती रात परिजनों को पीटने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूट-पाट की लेकिन, पुलिस लूट की वारदात को चोरी करार देती नजर आ रही है। […]
लखनऊ निवासी बिलाल खान समाजवादी पार्टी का जुझारू कार्यकर्ता है, सपा के शीर्ष नेताओं से मिल चुका है। बिलाल हाल-फिलहाल संकट में है। बिलाल की माँ ब्रेन ट्यूमर की गिरफ्त में हैं। ब्रेन ट्यूमर का उपचार काफी महंगा होता है। माँ के लिए बिलाल ने फेसबुक के द्वारा अपने नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय […]
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश ने सदर कोतवाली को कोतवाल दे दिया है। एसएसपी ने ओमकार सिंह को सदर कोतवाली में तैनात किया है, उन्होंने आज कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। सदर कोतवाली में अजय कुमार यादव तैनात थे, उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में बड़ी सफलता प्राप्त की थी, जिसकी […]
बदायूं में लेखपालों पर काम और कार्रवाई का दबाव बढ़ा तो, लेखपाल एकजुट होकर हड़ताल पर चले गये। प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया लेकिन, कुछेक लेखपाल व्यवस्था में कलंक की तरह हैं, जो रिश्वत के बिना कुछ करते ही नहीं हैं, ऐसे भ्रष्ट लेखपालों के विरुद्ध मिलीभगत के चलते प्रशासनिक अफसर भी कार्रवाई नहीं […]
बदायूं जिले में विकास भवन का उद्घाटन राज्यपाल के रूप में मोतीलाल बोरा ने किया था लेकिन, विकास भवन उस समय भी इतना अच्छा नहीं दिखता था, जितना अच्छा आज दिख रहा है। चारों ओर सफाई ही नहीं, बल्कि चमक नजर आ रही है। अंदर भी पूरी तरह व्यवस्थित है, जो सभी को आकर्षित करने […]
बदायूं जिले की पत्रकारिता के कलंक को टीवी चैनल हिंदी खबर ने साफ कर दिया है। जिले भर में हिंदी खबर टीवी चैनल के नाम से की जा रही उगाही को चैनल के प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। कानूनी कार्रवाई तो नहीं की लेकिन, चैनल ने राजकमल को अधिकृत कर दिया है। उल्लेखनीय है […]
बदायूं में शासन-प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए लेखपालों ने विद्रोह कर दिया। धरना प्रदर्शन कर लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और अन्याय न सहने का संकल्प लिया। लेखपालों पर काम का दबाव है। अधिकांश कार्य ऑन लाइन कर दिए गये हैं, जिनके निस्तारण का समय निर्धारित है। समय सीमा के अंदर निस्तारण […]
बदायूं जिले के मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक यादव का आवास कब्जा रखा है। पद में छोटे और राजनैतिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण अशोक यादव अधीनस्थ इंजीनियर के घर में रह रहे हैं। हालाँकि आपत्ति किसी को नहीं है लेकिन, प्रशासनिक अमले में यह प्रकरण […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियाँ शुरू हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी से टिकट चाहने वालों की सूची बेहद लंबी है। बारिश के मौसम की तरह ही चुनावी मौसम के आने से पहले कई कुकुरमुत्ते भी उग आये हैं, जो फेसबुक और वाट्सएप से ही भाजपा का टिकट लेकर सांसद बनने का सपना देख […]
बदायूं जिले के लोकप्रिय जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह कर्तव्य के प्रति बेहद सतर्क रहते हैं, वे स्वयं के साथ अधीनस्थों को भी सक्रिय रखते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। शिकायतों के निस्तारण में जिले ने टॉप किया है, इस पर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। […]