बदायूं जिले का पुलिस-प्रशासन शांति पूर्ण वातावरण में चुनाव कराने की तैयारियों में व्यस्त है लेकिन, धंधेबाज पुलिस-प्रशासन की व्यस्तताओं को सुअवसर की तरह मान रहे हैं और एक तालाब की हत्या करने में जुटे हुये हैं। लाखों रूपये में खरीदा गया तालाब मिटटी पड़ने के बाद करोड़ों का हो जायेगा। रात-दिन चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली […]
बदायूं जिले की सहसवान, उझानी और ककराला नगर पालिका परिषद में जनसभाओं को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया, वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बिसौली और दातागंज में जनसभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अपार जन समूह को संबोधित करते हुये कहा […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनावों में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि धमेंद्र यादव ने अपने लोकसभा क्षेत्र को होल्ड करा दिया। हालाँकि लोकसभा क्षेत्र को होल्ड करने को लेकर किसी अधिकृत व्यक्ति का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है, जिससे इसी चर्चा को […]
पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक की माँ गोमती की आध्यात्मिक एवं जन-जागरण पदयात्रा पूर्ण हो गई है। विलय स्थल एवं प्राचीन मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना कर वॉटर वुमेन ने माँ गोमती के संरक्षण के लिये किनारों पर पौधारोपण कराने का संकल्प दोहराया। वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक की पदयात्रा शुक्रवार को जौनपुर जिले […]
बदायूं जिले के समरेर क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव ब्रह्मपुर में प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। बदायूं-बरेली जिले की सीमा पर गांव सैनपुर पर जिलाध्यक्ष और विधायक ने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहले ही पहुंच गये थे, जहां […]
पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक की माँ गोमती की आध्यात्मिक एवं जन-जागरण पदयात्रा गुरूवार को जौनपुर जिले के गोपीघाट से शुरू हुई। राहगीरों, ग्रामीणों और घाटों पर संवाद करते हुये वॉटर वुमेन देर शाम सई संगम तक पहुंच गईं, जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक की पदयात्रा गुरूवार […]
बदायूं जिले के कस्बा बिल्सी में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा घर-घर चलो, गांव-गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर विशाल जनसभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का गर्मजोशी के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते […]
बदायूं में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा मंगलवार को मोटे अनाज के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ईट राइट मेला लगाया गया। भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ केशव कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया व […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य द्वारा आयोजित सांसद खेल स्पर्धा जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ शुक्रवार को हुआ था। रविवार को समापन हो गया, इस दौरान विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित हुईं। प्रतिभागियों का सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। 100 मीटर […]
बदायूं के जिला समाज कल्याण अधिकारी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप सुलझने की जगह और उलझता जा रहा है। पहले तो पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करना चाहिए थी लेकिन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, साथ ही पीड़ित पक्ष कुछ कह रहा है और पुलिस जांच कुछ और ही कर रही […]