दुर्विजय सिंह शाक्य में संगठनात्मक कार्य करने की अपार क्षमतायें हैं: बीएल वर्मा

दुर्विजय सिंह शाक्य में संगठनात्मक कार्य करने की अपार क्षमतायें हैं: बीएल वर्मा

बदायूं जिले के समरेर क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव ब्रह्मपुर में प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। बदायूं-बरेली जिले की सीमा पर गांव सैनपुर पर जिलाध्यक्ष और विधायक ने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहले ही पहुंच गये थे, जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला गांव तक गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नव-नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सरल, सहज और मृदुभाषी हैं, इन्होंने मेरी टीम में मेरे साथ काम किया है, इनमें संगठनात्मक कार्य करने की अपार क्षमतायें हैं, निश्चित तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में ब्रज क्षेत्र इतिहास लिखेगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि दुर्विजय सिंह शाक्य के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर समूचे जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। श्री शाक्य के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नया कीर्तिमान रचेगी।

नव-नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने अपने गांव में कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार अपने पैतृक गांव आया हूँ। क्षेत्रवासियों के स्वागत व स्नेह से अभिभूत हूँ, उन्होंने कहा बचपन से ही पार्टी का काम करना बहुत अच्छा लगता था। गांव से मैं बरेली कोई विचार और मिशन लेकर नहीं गया था। संगठन में धीरे-धीरे परिश्रम से कार्य करते हुये और आप सभी की दुआओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष तक पहुँचा हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी में मिलता है, इसका उदाहरण है कि मेरे जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया। भाजपा ही ऐसा कर सकती है कि बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है और आने वाला नगर निकाय का चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है, इस दिशा में हम सभी को एकत्र होकर कार्य करना होगा।

स्वागत सभा को जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य, बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा और आंवला के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, पंडित शारदाकांत “सीकू भैया’, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, वीरेंद्र राजपूत, चेयरमैन आकाश वर्मा, हरिओम पाराशरी, रविंद्र पाल सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, सीमा राठौर, अग्रवीर गुर्जर, अंकित मौर्य, आशीष शाक्य और अनुभव उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply