ताबड़-तोड़ जनसभायें कर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने हाई किया भाजपाईयों का टैंपो

ताबड़-तोड़ जनसभायें कर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने हाई किया भाजपाईयों का टैंपो

बदायूं जिले की सहसवान, उझानी और ककराला नगर पालिका परिषद में जनसभाओं को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया, वहीं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बिसौली और दातागंज में जनसभाओं को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अपार जन समूह को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा नगर निकाय चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज कर 13 मई को प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर संपर्क व संवाद के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे और पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अब और अधिक परिश्रम तथा सजग रहकर निश्चित विजय के संकल्प के साथ हम सभी को जुटना है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनायें, सु-शासन तथा आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण हो रहे नगरों से सर्वाेत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहे उत्तर प्रदेश की तस्वीर लेकर हर दहलीज तक पहुंचना है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा हमारा प्रत्याशी कमल का फूल को प्रत्याशी मान के चलें, प्रदेश में जनता एक बार फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद व समर्थन देकर निकाय चुनावों में भी भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा नगर निकाय चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ रही है। पूर्व की सरकारों ने डेवलपमेंट के नाम पर कुछ नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है और विजय के लक्ष्य के साथ अपने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करते हुये सफलता प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजनानुसार निकाय चुनाव में मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर डोर-टू-डोर संघन जनसम्पर्क अभियान चलाये और जनता से निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करें। मोदी जी व योगी जी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनता के समर्थन व आशीर्वाद से नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी, इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेष पाठक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply