धर्मेन्द्र यादव ने चढ़ाई चादर, फैन ने कहा कि जीतना ही पड़ेगा धर्मेन्द्र जी

धर्मेन्द्र यादव ने चढ़ाई चादर, फैन ने कहा कि जीतना ही पड़ेगा धर्मेन्द्र जी

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं, वहीं जीत के लिए धर्म का भी सहारा लेने लगे हैं। आध्यात्मिक शक्तियों से भी आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। धर्मेन्द्र यादव ने बड़े सरकार की दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई, वहीं उनके एक समर्थक ने उनकी जीत के लिए रुद्राभिषेक भी […]

धर्मेन्द्र यादव के साथ खड़े नजर आये परिजन, आबिद रजा रहे अनुपस्थित

धर्मेन्द्र यादव के साथ खड़े नजर आये परिजन, आबिद रजा रहे अनुपस्थित

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव का मनोबल बढ़ाने के लिए परिवार के तमाम लोग आकर साथ खड़े हो गये। जिले के साथ प्रदेश भर से तमाम प्रमुख लोग नेता आये और जनसभा में भी रिकॉर्ड भीड़ आई, जिसे देख कर हर समाजवादी नेता और कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहा था, […]

प्रो. रामगोपाल यादव न होते तो बदायूं से होता अनुसूचित वर्ग का सांसद

प्रो. रामगोपाल यादव न होते तो बदायूं से होता अनुसूचित वर्ग का सांसद

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव का नामांकन जमा करवाने आये प्रो. रामगोपाल यादव अनचाहे में ऐसा कुछ कह गये, जिसका धर्मेन्द्र यादव को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे नहीं होते तो, बदायूं लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गया होता। पढ़ें: गुन्नौर क्षेत्र को आदिवासी […]

गुन्नौर क्षेत्र को आदिवासी कहने पर धर्मेन्द्र और प्रोफेसर ने दिया जवाब

गुन्नौर क्षेत्र को आदिवासी कहने पर धर्मेन्द्र और प्रोफेसर ने दिया जवाब

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने विशाल जनसभा आयोजित कर नामांकन पत्र जमा किया, वे चल-अचल संपत्ति के अनुसार करोड़पति हैं, उन पर रिवाल्वर और रायफल भी है, साथ ही वे सोने के भी शौकीन हैं। जनसभा में प्रो. रामगोपाल यादव, तेजप्रताप सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल […]

कद्दावर नेता आबिद रजा के मौन धारण करने से असमंजस में हैं समर्थक

कद्दावर नेता आबिद रजा के मौन धारण करने से असमंजस में हैं समर्थक

बदायूं जिले की समाजवादी पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। वरिष्ठ नेता आजम खान के हस्तक्षेप के बावजूद धर्मेन्द्र यादव और आबिद रजा के बीच की दूरियां मिट नहीं पा रही हैं। धर्मेन्द्र यादव के एक और चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होने वाला है, जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि आबिद […]

सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज

सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन की एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है, इस बार सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। धर्मेन्द्र यादव के साथ पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, उनके बेटे अखिलेश यादव और सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नाम प्राथमिकी में दर्शाये गये […]

संवेदनशील क्षेत्रों में अनुमति के बिना नुक्कड़ सभायें करते हैं सपा नेता

संवेदनशील क्षेत्रों में अनुमति के बिना नुक्कड़ सभायें करते हैं सपा नेता

बदायूं शहर में आचार संहिता का जमकर उल्लंघन होता नजर आ रहा है। फिलहाल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का वीडियो सामने आया है, जो रात में अनुमति के बिना नुक्कड़ सभा आयोजित करते नजर आ रहे हैं। सभा में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए वोट भी मांगे जा रहे हैं। सदर कोतवाली […]

भाजपा प्रत्याशी के पिता जिला प्रभारी हैं, जिले के विकास को क्या किया?

भाजपा प्रत्याशी के पिता जिला प्रभारी हैं, जिले के विकास को क्या किया?

बदायूं लोकसभा क्षेत्र को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव अकेले ही मथ रहे हैं। हर दिन तूफानी अंदाज में दौरा करते हुए दर्जनों गांवों में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। धर्मेन्द्र यादव का ग्लैमर लगातार बढ़ रहा है, उनके पहुंचने की सूचना पर ही युवाओं की भीड़ जुट जाती है। […]

धर्मेन्द्र यादव से मिलते ही वाह-वाह करने लगे असंतुष्ट, प्रचार में जुटे

धर्मेन्द्र यादव से मिलते ही वाह-वाह करने लगे असंतुष्ट, प्रचार में जुटे

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव की पीछे कोई चाहे जितनी आलोचना करे पर, सामने आते ही वह पानी-पानी हो जाता है। असंतुष्टों का भी वही हाल हुआ। असंख्य शर्तों की बात करने वाले असंतुष्ट गुट ने धर्मेन्द्र यादव के सामने आकर हथियार डाल दिए, अब सब चुनाव में जुट गये […]

गाँवों की ओर रुख कर चुके हैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव

गाँवों की ओर रुख कर चुके हैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव प्रचार अभियान में बहुत आगे निकल चुके हैं, वे अधिकांश क्षेत्रों में कई-कई बार जा चुके हैं और अब उन्होंने गांवों का रुख कर दिया है। गाँवों में आम जनता से मिल कर सीधे आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को धर्मेन्द्र यादव बिसौली […]

1 8 9 10 11 12 14