चौकीदार की सहमति से ही विदेश भाग गये नीरव मोदी और विजय माल्या: धर्मेन्द्र

चौकीदार की सहमति से ही विदेश भाग गये नीरव मोदी और विजय माल्या: धर्मेन्द्र

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने सहसवान विधान सभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। धर्मेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा को हराने का आह्वान किया।

पढ़ें: जनता के दरबार के साथ भगवान की शरण में पहुंचे सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेश की आम जनता के साथ विश्वासघात किया है। सत्ता में बैठे लोग सार्वजनिक मंचो पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इससे स्पष्ट होता है कि महागठबंधन के बनने से भाजपा के नेता बुरी तरह से बौखला गये हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व नरेन्द्र मोदी ने अपने आप को चाय वाले के रूप में प्रस्तुत कर जनता को बहका कर केन्द्र में सरकार बना ली तत्पश्चात, अपने आपको प्रधान सेवक कहने लगे और 2019 के लोकसभा चुनाव में स्वयं को चौकीदार बता रहे हैं परन्तु, देश व प्रदेश की जनता इनके असली चेहरे को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

नरेन्द्र मोदी की चौकीदारी के रहते नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोग बैंको में जमा गरीब किसानों की मेहनत की कमाई को लेकर विदेश भाग गये, इससे स्पष्ट होता है कि इन बैंको की लूट में चौकीदार की सहमति शामिल है। इतने लम्बे समय के बाद भी नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों को भारत लाकर कार्यवाही करने में सफल नहीं हो पाये हैं। देश का किसान आत्म हत्या कर रहा है परन्तु, सत्ता में बैठे लोगों पर इसका कोई असर नहीं है। छात्र, नौजवान, किसान, बेरोजगार, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है तथा होने वाले चुनाव में इनको केन्द्र की सत्ता से हटाकर ही दम लेगा।

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने देश को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग एक षड्यन्त्र के तहत डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को समाप्त कर देश में नागपुर का संविधान लागू करना चाहते हैं। भाजपा के नेता शासन-प्रशासन का दुरूपयोग कर प्रधानों तथा कोटेदारों को धमकाने का कार्य रहे हैं परन्तु, बदायूं जनपद की जनता इन भाजपा नेताओं की करतूतों को समझ चुकी है तथा आने वाली अप्रैल को वोट के माध्यम से जवाब देने का काम करेगी।

सांसद ने ग्राम बसौलिया, हमूपुर चमरपुरा, भवानीपुर खैरू, अलहादपुर धोवई, नदायल, दहगवां, नैनोल बागवाला, जतकी, नसुल्लागंज, मोइददीनपुर सहित कस्बा सहसवान के मोहल्ला पठान टोला व पटटी यकीन में नुक्कड सभाओं को संबोधित किया, इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री विधायक ओमकार सिंह यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक मुसर्रत अली उर्फ हाजी विट्टन, नवाब सिंह, बावर मियां, बसपा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र गौतम, अकमल खां उर्फ चमन, मुश्ताक अहमद काजमी, शोएब नकवी, विजेन्द्र यादव, दुर्वेश यादव, डॉ. अतीक, सुनील कुमार विल्ला, चौधरी नरोत्तम सिंह और शानू चौधरी सहित तमाम लोग साथ रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply