निलंबित करने की धमकी देकर दबंग ईओ ने कर्मचारी से कराई अवैध वसूली

निलंबित करने की धमकी देकर दबंग ईओ ने कर्मचारी से कराई अवैध वसूली

बदायूं के तेजतर्रार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा शिकायत पर शहर में टेंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले तत्काल गिरफ्तार करा दिए गये, यह खबर पता चलते ही जिले भर के लोग उत्साहित हो उठे। सहसवान के लोगों ने भी अवैध वसूली होने का वीडियो बना लिया, जो वायरल होने पर गौतम संदेश तक आ गया। गौतम संदेश ने खबर प्रकाशित की तो, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार गोयल बौखला गया।

पढ़ें: वसूली करने वाले और उनके संरक्षक ईओ को भी जेल भिजवा दीजिये साहब

उल्लेखनीय है कि सहसवान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार गोयल द्वारा धमका कर कर्मचारियों खुलेआम अवैध वसूली कराई जा रही थी। अशोक कुमार गोयल के दबाव में कर्मचारी वाहन चालकों को धमका भी रहे थे। अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार गोयल का संरक्षण होने के कारण पुलिस भी मौन थी। दहशत के चलते आम जनता शिकायत भी नहीं कर पा रही थी। सोमवार को तेजतर्रार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अवैध वसूली कराने वाले दबंग तत्काल गिरफ्तार करा कर जेल भिजवा दिए थे, इस खबर को पढ़ कर सहसवान के लोग भी खुश गये।

सहसवान के लोगों ने अवैध वसूली करते हुए कर्मचारियों का वीडियो बना लिया, जो वायरल होने के कारण गौतम संदेश तक आ गया। खबर प्रकाशित होते ही अशोक कुमार गोयल बौखला गया और उल-जलूल बयान देने लगा, जबकि कर्मचारी का कहना है कि उसे निलंबित करने की धमकी दी गई थी, इसलिए उसे अवैध वसूली करने जाना पड़ा।

पढ़ें: छा गये डीएम-एसएसपी, टैंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले कराये गिरफ्तार

गौतम संदेश पर खबर प्रकाशित होने के बाद अवैध वसूली तो बंद हो गई है लेकिन, सहसवान नगर पालिका में और भी बड़ी वित्तीय अनियमिततायें बताई जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अशोक कुमार गोयल शहर के एक स्वजातीय से मिल कर खरीद-फरोख्त में बड़ा घपला कर चुका है, साथ ही और भी कई बड़े कार्य स्वजातीय ठेकेदार को दिए गये हैं, जिसकी गहनता से जाँच हो जाये तो, सब कुछ सामने आ जायेगा और फिर अशोक कुमार गोयल कार्रवाई से बच नहीं पायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply