वसूली करने वाले और उनके संरक्षक ईओ को भी जेल भिजवा दीजिये साहब

वसूली करने वाले और उनके संरक्षक ईओ को भी जेल भिजवा दीजिये साहब

बदायूं के तेजतर्रार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी की कार्यप्रणाली से आम जनता खुश है। लोगों को उम्मीद है कि तेजतर्रार अफसर अवैध वसूली कराने वाले ईओ को भी जेल भिजवायेंगे। अवैध वसूली करने वाले गुंडों से आम जनता बेहद दुखी और डरी-सहमी नजर आ रही है।

पढ़ें: छा गये डीएम-एसएसपी, टैंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले कराये गिरफ्तार

प्रकरण सहसवान नगर पालिका परिषद का है, यहाँ अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार गोयल खुलेआम अपने लोगों से अवैध वसूली करा रहा है। दबंग वाहन चालकों से गुंडई करते हैं, धमकाते हैं, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार गोयल का संरक्षण होने के कारण पुलिस भी दबंगों का ही साथ देती है, जिससे आम जनता दुखी है और डरी-सहमी है। दहशत के चलते आम जनता शिकायत तक नहीं करती, क्योंकि अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार गोयल के चलते पुलिस दबंगों के साथ खड़ी हो जाती है।

बता दें कि सोमवार को तेजतर्रार जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अवैध वसूली कराने वाले दबंग तत्काल गिरफ्तार करा कर जेल भिजवा दिए थे। सहसवान के लोगों को उम्मीद है कि ईओ अशोक कुमार गोयल और अवैध वसूली करने वालों को भी वे तत्काल जेल भिजवा देंगे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply