रविवार को नहीं आयेंगी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य

रविवार को नहीं आयेंगी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का रविवार को आना टल गया है, वे अब सोमवार को आयेंगी। मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र का सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा, जिसकी तैयारियों में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गये हैं।

पढ़ें: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के दबाव में है पुलिस-प्रशासन

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा की थी। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से संघमित्रा मौर्य का नाम घोषित किया गया था। संघमित्रा मौर्य रविवार को लोकसभा क्षेत्र में आने वाली थीं। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत करने का आह्वान किया था। युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला मंत्री अंकित मौर्य, जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा सहित अन्य तमाम पदाधिकारी क्षेत्र में सूचना भेज कर मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से जिला मुख्यालय पर आने का आह्वान कर रहे थे।

पढ़ें: उच्च शिक्षित दबंग महिला हैं संघमित्रा मौर्य, मुलायम सिंह से भिड़ चुकी हैं

अब सूचना आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा आ रहे हैं, वे ब्रज क्षेत्र के साथ आस-पास के प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे, जिससे संघमित्रा मौर्य रविवार को नहीं आयेंगी, वे अब सोमवार को आयेंगी, साथ ही मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र का सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा, जिसकी तैयारी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

पढ़ें: संघमित्रा मौर्य का भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply