संघमित्रा मौर्य का भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

संघमित्रा मौर्य का भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से संघमित्रा मौर्य का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नाम घोषित होते ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गये हैं। संघमित्रा मौर्य भी रविवार को आयेंगी, इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिले की टीम तैयारियों में जुट गई है।

पढ़ें: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के दबाव में है पुलिस-प्रशासन

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा की थी। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से संघमित्रा मौर्य का नाम घोषित होते ही जिले भर के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता झूम उठे। शनिवार को सूचना आई कि संघमित्रा मौर्य रविवार को लोकसभा क्षेत्र में आ रही हैं। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत करने का आह्वान कर दिया। महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला मंत्री अंकित मौर्य, जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा सहित अन्य तमाम पदाधिकारी क्षेत्र में सूचना भेज कर मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से जिला मुख्यालय पर आने का आह्वान कर रहे हैं।

पढ़ें: उच्च शिक्षित दबंग महिला हैं संघमित्रा मौर्य, मुलायम सिंह से भिड़ चुकी हैं

युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि संघमित्रा मौर्य का स्वागत समारोह देख कर विरोधियों का मनोबल टूट जायेगा। एक निजी लॉन में भव्य समारोह आयोजित कर संघमित्रा मौर्य का जोरदार स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply