बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज में आज नवागंतुक मंडलायुक्त के. रविन्द्र नायक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बात कर घटना स्थल का भी मुआयना किया। परिजनों ने मंडलायुक्त को बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं, इस पर श्री नायक ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त के. रविन्द्र नायक […]
बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव कटरा सादातगंज की दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना में दूसरा आरोपी सिपाही छत्रपाल भी गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही पुलिस ने आरोपी सिपाही सर्वेश यादव, आरोपी अवधेश यादव और आरोपी पप्पू यादव को आज जेल भेज दिया। अब एक नामजद आरोपी उर्वेश यादव की […]
बदायूं में सड़क, स्कूल, अस्पताल सहित अन्य तमाम जरूरी कार्यों की पूर्ति के लिए करोड़ों रूपये की आवश्यकता है, ऐसे में सांसद निधि से ऐशो-आराम के सामान खरीदे जा रहे हैं। इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह है कि सांसद निधि में हो रही मनमानी की सीधी जानकारी डीएम को है, इसके बावजूद घपला […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने धर्मेन्द्र यादव को विकास का पुरस्कार दे दिया है। उन्होंने अजय बढ़त हासिल कर ली है, जिससे उनकी जीत अब सुनिश्चित मानी जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव […]
भ्रष्टाचार रुपी राक्षस का साम्राज्य यूं तो हर जगह नज़र आ रहा है, लेकिन बदायूं जिला भ्रष्टाचारियों की राजधानी बनता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से भ्रष्टाचार के नये-नये प्रयोग बदायूं में होने शुरू हो गये हैं, जो सफल होने के बाद धीरे-धीरे समूचे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिए जाते हैं। पीडब्ल्यूडी, आरईएस, […]
बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद आज कस्बा दहगवां में रोड शो कर दिया और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव एजेंट अजीत वैश्य ने भारत निर्वाचन आयोग के साथ स्थानीय अफसरों से शिकायत दर्ज करा दी है। बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी […]
बदायूं के इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दोपहर अपने भाषण के दौरान सपाइयों से कह रहे थे कि वोट बहुत हैं, अब वोट रखाने का समय है, इस वोट को रोक कर रखना। यह हिदायत देकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ पहुँचते, उससे पहले पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार समाजवादी पार्टी छोड़ […]
बदायूं जिले में नरेंद्र मोदी की लहर के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है, इसलिए मुंबईया कलाकारों का सहारा लिया जा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा मुख्य लड़ाई में आती नज़र नहीं आ रही। मुख्य मुकाबला सपा और बसपा के बीच सिमटता नज़र आ रहा है, जिससे मुंबई से कलाकार बुलाये जा रहे […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में यूं तो 15 प्रत्याशी हैं, लेकिन शुरू से ही सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा था, पर चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशी मुख्य लड़ाई से बाहर होता नज़र आ रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मुख्य मुकाबला अब […]
बदायूं के कस्बा बिल्सी के ज्योति शर्मा यौन शोषण कांड के आरोपी पूर्व बसपा विधायक योगेंद्र सागर को आज डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। रीढ़ का ऑपरेशन होने के कारण उन्हें दर्द से पीड़ित बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट की कड़ाई के बाद नोयडा के प्रयाग अस्पताल से पुलिस ने योगेन्द्र […]