बदायूं लोकसभा क्षेत्र से वागीश पाठक होंगे भाजपा प्रत्याशी

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से वागीश पाठक होंगे भाजपा प्रत्याशी

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को लेकर चल रही उठा-पटक लगभग खत्म हो गई है। हाईकमान ने वागीश पाठक को हरी झंडी दे दी है। समर्थकों ने नामांकन की तैयारी के साथ प्रचार अभियान में जुटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वागीश पाठक वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक के बेटे हैं। वागीश […]

विकास के नाम पर बदायूं जिले में हुआ करोड़ों का खेल

विकास के नाम पर बदायूं जिले में हुआ करोड़ों का खेल

विकास और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय बन गये हैं। सिक्के के एक तरफ विकास है, जिसे जनता को घुमा-घुमा कर दिखाया जा रहा है और सिक्के के दूसरी ओर घोर भ्रष्टाचार है, जिसकी चर्चा तक नहीं होती। बदायूं जिले की बात करें, तो यहाँ सत्ता पक्ष के लोग विकास के नाम पर कसीदे पढ़ते-गढ़ते थकते […]

बदमाश बेखौफ, नेता, पुलिस व प्रशासन महोत्सव में व्यस्त

बदमाश बेखौफ, नेता, पुलिस व प्रशासन महोत्सव में व्यस्त

उसहैत क्षेत्र में लूट के बाद अपहरण की सनसनीखेज वारदात से दहशत बदायूं जिले का पुलिस-प्रशासन महोत्सव और राजनैतिक कार्यक्रमों में मौज ले रहा है, जिससे बदमाश बेखौफ हो गये हैं और एक के बाद एक जघन्य वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं। बीती रात बेखौफ बदमाश लूट के बाद एक किशोर का अपहरण […]

बदायूं महोत्सव में मुशायरे के दौरान हुआ जमकर हंगामा

बदायूं महोत्सव में मुशायरे के दौरान हुआ जमकर हंगामा

बदायूं महोत्सव से इस बार शहर के सभ्रांत लोग किनारा कर गये हैं, जिससे महोत्सव पूरी तरह फ्लॉप हो गया है, वहीं रात मुशायरे के दौरान बवाल होने से और भी फजीहत हो रही है। महोत्सव के पंडाल में रात बवालियों का ही कब्जा रहा, जिससे सुबह तक माहौल बेहद खराब रहा और कई बार […]

डीएम के संरक्षण के चलते माफिया लूट रहा खनिज संपदा

डीएम के संरक्षण के चलते माफिया लूट रहा खनिज संपदा

बदायूं के जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी का खुला संरक्षण होने के कारण जिले की खनिज संपदा को खनन माफिया खुलेआम लूट रहे हैं। हालात इतने खराब हो चले हैं कि माफिया के क्षेत्र में आम आदमी पहुंच भी जाये, तो माफिया के सशस्त्रधारी पहरेदार भगा देते हैं। दहशत का आलम यह है कि लोगों ने अवैध […]

भ्रष्टाचारियों के संरक्षक डीएम ने किया महोत्सव का उद्घाटन

भ्रष्टाचारियों के संरक्षक डीएम ने किया महोत्सव का उद्घाटन

बदायूं महोत्सव को लेकर जनभावनाओं के विपरीत जाने की हिम्मत नहीं पड़ी, तभी नेता उद्घाटन से किनारा कर गये, जिससे महोत्सव का उद्घाटन भ्रष्टाचारियों के संरक्षक जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने ही किया। इस मौके पर भ्रष्टाचारियों की चौकड़ी के अलावा शहर और जिले भर से संभ्रात लोग उपस्थिति तक दर्ज कराने नहीं आये, वहीं भ्रष्टाचार […]

जनता की मंशा के विपरीत प्रशासन महोत्सव कराने पर अड़ा

जनता की मंशा के विपरीत प्रशासन महोत्सव कराने पर अड़ा

बदायूं महोत्सव को लेकर अधिकाँश लोगों की समझ में यह बात नहीं आ रही कि महोत्सव के नाम पर जिले भर में खुलेआम लूट हो रही है, साथ ही अधिकाँश लोग महोत्सव आयोजन करने के पक्ष में नहीं हैं, तो प्रशासन महोत्सव का आयोजन जबरन क्यूं करा रहा है। भ्रष्टाचार और मनमानी को लेकर तमाम […]

सांसद ने ऐतिहासिक सरसोता के जीर्णोद्धार को दिए 95 लाख

सांसद ने ऐतिहासिक सरसोता के जीर्णोद्धार को दिए 95 लाख

सहसवान तहसील, पर्यटन स्थल, ब्लाक कार्यालय के गेट, बारात घर, यात्री शेड, सीसी रोड सहित कुल 20 परियोजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सहसवान स्थित सरसोता के जीर्णोद्धार हेतु 95 लाख सांसद निधि से देने की घोषणा करते हुए सहस़्त्रवाहु किले को बनाए गए पर्यटक स्थल, नव […]

फर्जी पत्रकार बना जिला स्तरीय स्थाई समिति का विशेष सदस्य

फर्जी पत्रकार बना जिला स्तरीय स्थाई समिति का विशेष सदस्य

बदायूं का जिला सूचना कार्यालय फर्जी पत्रकारों और चमचों के चंगुल में है। हालात इतने खराब हो चले हैं कि आवश्यक बैठकों और कार्यक्रमों की सूचना भी खास चमचों को ही दी जाती है। लंबे समय से बदायूं में सहायक सूचना निदेशक और जिला सूचना अधिकारी का पद रिक्त है, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी का […]

दाढ़ी और टोपी से कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं हो जाता

दाढ़ी और टोपी से कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं हो जाता

उत्तर प्रदेश सरकार में शक्तिशाली कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के बेहद करीबी उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन व बदायूं के शहर विधायक आबिद रजा ने आईएमसी के नेता मौलाना तौकीर रजा के बारे में कहा कि दाढ़ी रखाने और टोपी पहन लेने से कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं हो […]