कारिंदों के कारनामों से विकास पुरुष धर्मेन्द्र यादव संघमित्रा मौर्य से हारे

कारिंदों के कारनामों से विकास पुरुष धर्मेन्द्र यादव संघमित्रा मौर्य से हारे

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम आ गये हैं। गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव शुरू में ही पिछड़ गये थे और अंत में हार गये। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य शुरू से ही लगातार आगे रहीं और अंत तक पीछे नहीं हुईं। लग रहा है कि आम जनता ने स्वतः ही उन्हें जीत सौंप दी।

पढ़ें: धर्मेन्द्र पिछड़े, संघमित्रा आगे, सलीम को मिले कम वोट, रोचक होगा परिणाम

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कुल पड़े 1066393 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को 485592 लाख वोट मिले हैं, जो 45.54% हैं, वे चुनाव हार गये हैं। 504917 लाख वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य विजयी रही हैं लेकिन, अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी को संभावनाओं के अनुरूप 51255 हजार वोट मिले हैं। भाजपा की संघमित्रा मौर्य को शुरुआत में 50% वोट मिल रहे थे, बाद में उनका प्रतिशत घटा पर, उन्हें 47.35% वोट लगातार मिलते रहे, जो जीत का आधार बने।

पढ़ें: संघमित्रा मौर्य की अजय बढ़त, धर्मेन्द्र यादव मतगणना कक्ष से बाहर आये

पांचवें नंबर पर 8521 वोटों के साथ नोटा रहा है, जिससे बाकी सभी प्रत्याशी हार गये हैं। अन्य प्रत्याशियों में कोई भी प्रत्याशी पांच हजार का आंकड़ा नहीं छू पाया। सर्वाधिक 4306 वोट कैलाश कुमार मिश्रा को मिले हैं। स्वामी पगलानंद 4035 वोट पा सके, वहीं बांके बिहारी लॉ कॉलेज के स्वामी अतुल कुमार 1652 वोट ही पा सके हैं। कृपा शंकर शाक्य को 2196 एवं महेश श्रीवास्तव को 1316 एवं हरी सिंह 2603 वोट मिले हैं।

उधर विकास पुरुष धर्मेन्द्र यादव के हारने से वोट न देने वाले भी मायूस नजर आ रहे हैं। जाने-अनजाने उनके आस-पास जनाधार विहीन लोगों का समूह जमा हो गया था, जो उनकी हार का प्रमुख कारण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अब धर्मेन्द्र यादव मायूस लोगों को अपनी टीम का पुनः हिस्सा बनायेंगे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply