संघमित्रा मौर्य की अजय बढ़त, धर्मेन्द्र यादव मतगणना कक्ष से बाहर आये

संघमित्रा मौर्य की अजय बढ़त, धर्मेन्द्र यादव मतगणना कक्ष से बाहर आये

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों को लेकर राजनैतिक विद्वान् जिस तरह की संभावना जता रहे थे, वैसे ही परिणाम आते नजर आ रहे हैं। अब तक हुई मतगणना के अनुसार गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी को संभावनाओं के अनरूप ही वोट मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य लगातार बढ़त बनाये हुए हैं, जिससे धर्मेन्द्र यादव मतगणना कक्ष से बाहर निकल आये लेकिन, कुछ देर बाद कक्ष में लौट गये।

पढ़ें: धर्मेन्द्र पिछड़े, संघमित्रा आगे, सलीम को मिले कम वोट, रोचक होगा परिणाम

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में 998564 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है, जिसमें गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को 448948 लाख वोट मिले हैं, वहीं 477556 लाख वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य लगातार आगे हैं। कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी को संभावनाओं के अनरूप वोट मिलते दिख रहे हैं, उन्हें अब तक 49374 हजार वोट मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा की संघमित्रा मौर्य को शुरुआत में 50% वोट मिल रहे थे, बाद में उनका प्रतिशत घटा पर, उन्हें 48% वोट लगातार मिलते रहे हैं।

अब तक हुई मतगणना समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मायूस करने वाली है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं। देश के साथ बदायूं भी खड़ा हो गया है, जिससे भाजपा समर्थक झूमते नजर आ रहे हैं, फिर भी अंतिम परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार है लेकिन, धर्मेन्द्र यादव मतगणना कक्ष से बाहर निकल आये पर, कुछ देर गाड़ी में बैठने के बाद कक्ष में लौट गये।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply