धर्मेन्द्र पिछड़े, संघमित्रा आगे, सलीम को मिले कम वोट, रोचक होगा परिणाम

धर्मेन्द्र पिछड़े, संघमित्रा आगे, सलीम को मिले कम वोट, रोचक होगा परिणाम

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में अब तक हुई मतगणना के अनुसार 2014 की मोदी लहर में अडिग खड़े रहने वाले गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव पिछड़ रहे हैं। कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी को संभावनाओं से भी कम वोट मिलने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य बढ़त बनाये हुए हैं।

अब तक हुई मतगणना के अनुसार गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को 363195 वोट मिले हैं, जबकि 381892 वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य आगे हैं। कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी को संभावनाओं से बेहद कम 39161 वोट मिले हैं, जिससे अंतिम परिणाम चौंका सकता है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि भाजपा की संघमित्रा मौर्य को कुल वोटों में से अब तक 50% वोट लगातार मिल रहे थे, लेकिन 10 राउंड के बाद 48% वोट मिलने लगे हैं। अब तक हुई मतगणना समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मायूस करने वाली है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रशासन मतगणना की लंबे समय से तैयारी कर रहा था, इसके बावजूद विधानसभा वार मतगणना आगे-पीछे चलती नजर आ रही है। कोई क्षेत्र बहुत आगे है तो, कोई क्षेत्र कई राउंड पीछे चल रहा है, यही स्थिति रही तो, अंतिम परिणाम देर रात तक भी नहीं आ सकेगा, जिसे प्रशासनिक लापरवाही ही माना जायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply