बदायूं की जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की उल्टी गिनती काफी समय से चल रही है। गौतम संदेश ने पहले ही बता दिया था कि असंतुष्ट सदस्यों द्वारा ईद के बाद जिलाधिकारी से तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया जायेगा। रणनीति के अनुसार भाजपा ने आज युद्ध का शंखनाद करना […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय सांसद धर्मेंद्र यादव ईद के अवसर पर न सिर्फ बदायूं में रहे, बल्कि आवास पर जश्न मनाने के साथ ईदगाह पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों लोगों को गले मिल कर शुभकामनायें दीं। सांसद राजनेताओं, धनाढ्यों, व्यापारियों और अफसरों के साथ आम मुस्लिमों से भी गर्मजोशी के […]
बदायूं जिले के थाना बिनावर में तैनात थानाध्यक्ष ओमकार सिंह गुर्जर तालिबानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नियम-कानून को उठा कर ताक में रख दिया है, वे जीडी का प्रयोग अपनी निजी डायरी की तरह कर रहे हैं। तानाशाह ओमकार सिंह गुर्जर ने एक नाबालिग को बेरहमी से पीटने के बाद जेल भेज […]
डायलॉग इंडिया पत्रिका द्वारा तीसरे डायलॉग इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन 24 जून 2017 को आईआईटी दिल्ली के सहयोग से आईआईटी दिल्ली में किया गया, इस आयोजन में एआईसीटीई भी सहयोगी थी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में तकनीकी अभिनवता को बढ़ावा देने के लिए एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था, जिसमे देश भर से आए कई शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी तकनीकी अभिनवता […]
बदायूं जिले में कर्ज में डूबे किसान ने आज आत्म हत्या कर ली, जिससे मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक प्रधान भी था। घटना को लेकर क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हृदय विदारक घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव कुढ़ौली की […]
बदायूं की जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर शनिवार को प्रीती सागर के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य जिलाधिकारी से मिल कर तिथि निर्धारित करने का आग्रह करने वाले थे, लेकिन अशुभ मुहूर्त और राष्ट्रपति पद के चुनाव के चलते शनिवार को सदस्य जिलाधिकारी से नहीं मिले, यह खबर […]
बदायूं जिले शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी चन्द्रप्रकाश निरंतर कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने डीएम के साथ सदर कोतवाली में पहुंच कर शांति कमेटी की बैठक ली, वहीं थाना बिनावर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सदर कोतवाली में आयोजित की गई पीस कमेटी की […]
बदायूं जिले में महिलाओं की स्थिति निरंतर खराब होती जा रही है। महिलायें कहीं यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं, तो कहीं दहेज को लेकर उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न और दहेज को लेकर की गई हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यौन उत्पीड़न की वारदात […]
बदायूं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश की कड़ाई के चलते पुलिस भी अपराधियों पर कहर ढा रही है। अपराधी वारदातों को अंजाम देकर संभल नहीं पाते, तब तक उनका गिरेबान पुलिस पकड़ लेती है। एसएसपी ने घटनाओं का शत-प्रतिशत खुलासा करने का कड़ा आदेश दे रखा है, जिससे पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ […]
बदायूं की जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की उल्टी गिनती चल रही है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य प्रीती सागर के नेतृत्व में 33 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में जिलाधिकारी से मिल कर तिथि निर्धारित करने का आग्रह करने वाले थे, लेकिन अशुभ मुहूर्त और राष्ट्रपति पद के चुनाव […]