बदायूं जिले के कुछेक लोगों की मानसिक स्थित इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि सीधे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को निशाना बनाने लगे हैं। मुख्यमंत्री के संबंध में फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया। घटना कस्बा उसहैत की है, यहीं के […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने आज वजीरगंज क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी, जिससे क्षेत्र के लोग झूम उठे हैं। रैन बसेरा की आधारशिला रखने और आरओ सिस्टम लगने से वजीरगंज और क्षेत्र की जनता विधायक की जय-जयकार कर रही है। शहर विधायक महेश […]
बदायूं जिले में हुए किशोर के यौन उत्पीड़न के प्रकरण में गौतम संदेश द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद कार्रवाई हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा जलालपुर के एक 13 वर्षीय […]
बदायूं जिले के मूल निवासी साहित्यकार पंकज शर्मा के मुकुट में एक और नगीना जुड़ गया है। दिल्ली स्थित हिंदी भवन में आयोजित किये गये समारोह में पंकज शर्मा को राम प्रसाद बिस्मिल साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र कोहली और एमएल कांत ने पंकज शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है […]
बदायूं के महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर हाकिम सिंह के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी हाकिम सिंह फरार हो गये हैं। हाकिम सिंह ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संबंध में की गई फोटोयुक्त धार्मिक टिप्पणी को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है, जिस पर युवा वाहिनी के […]
बदायूं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रप्रकाश के तबादले की फर्जी खबर प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मनगढ़ंत खबर से पुलिस विभाग और जिले भर में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तबादले की फर्जी खबर फैलने से अविश्वास की भी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे बड़ा […]
मथुरा-जाजमपट्टी मार्ग पर थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार की सुबह इनोवा कार किसी तरह मकेरा नहर में जा गिरी, जिससे बरेली के दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 9 एक ही परिवार के हैं एवं एक चालक है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के कारण यहाँ हादसे अक्सर होते […]
बदायूं जिला यौन उत्पीड़न की वारदातों को लेकर दुनिया भर में कुख्यात हो चुका है। सुधार की जगह हालात और भी भयावह होते जा रहे हैं। अभिवावक बच्चियों को लेकर आशंकित थे ही, ऐसे में किशोर भी यौन उत्पीड़न का शिकार होने लगे हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन […]
बदायूं के महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर हाकिम सिंह कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर की गई धार्मिक टिप्पणी का समर्थन करने के कारण उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है। हाकिम सिंह के विरुद्ध तहरीर दे दी गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सरकारी सेवा में कार्यरत […]
बदायूं जिले में भी सर्राफा व्यापारी बदमाशों के निशाने पर आ गये हैं। शहर क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से बदमाश करीब पांच लाख के गहने लूट कर आसानी से फरार हो गये। घटना को लेकर अन्य सर्राफा व्यवसाई भी सहम गये हैं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में लालपुल के पास की है। बताते हैं कि […]