अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन को समाजवादियों ने बना दिया महोत्सव

अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन को समाजवादियों ने बना दिया महोत्सव
प्रदेश मुख्यालय एवं बदायूं में सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही इंग्लैण्ड में मस्ती कर रहे हों, लेकिन उनके चाहने वाले उनका 45वां जन्मदिवस धूमधाम से मना रहे हैं। कहीं मिष्ठान वितरण किया जा रहा है, तो कहीं पौधारोपण और रक्तदान। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई क्षेत्रों में अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों एवं उड़ीसा, त्रिपुरा, गोवा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी धूमधाम से जन्मदिन मनाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ स्थित 19 विक्रमादित्य मार्ग पर अखिलेश यादव के हजारों समर्थक एवं कार्यकर्ता जुटे, जिन्होंने हर्षोल्लास पूर्वक जन्मदिन मनाया। ढोल-नगाड़े की थाप पर नौजवानों ने अपनी खुशी का इजहार किया। नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह और सुनील यादव ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अतुल प्रधान, राजपाल कश्यप, रामबृक्ष यादव, राम सागर यादव, विजय यादव, पीडी तिवारी, अनूप सिंह, राजा चतुर्वेदी, अनूप बारी, राज कुमार मिश्रा, आरके श्रीवास्तव, संजीव मिश्र, अरविन्द यादव, वासुदेव यादव, गीता सिंह, जय सिंह जयंत की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

हर्षोल्लास के इस वातावरण में सभी ने संकल्प लिया कि वे समाजवादी विचारधारा को ताकत देने के लिए संघर्ष करेंगे। अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश के विकास और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी तरह पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के इरादे के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्धता जताई। समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में युवा संगठनों की ओर से आज अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 45 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, मो. एबाद, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

लखनऊ के हजरतगंज के हनुमान मंदिर में समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव की ओर से हवन-पूजन के बाद भंडारा चला। राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, अरविन्द कुमार सिंह एवं सुनील यादव ने इस अवसर पर केक काटकर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मनीष यादव, गौरव दूबे, मंजीत सिंह दुआ भी अपने साथियों के साथ प्रसाद वितरण में लगे रहे। लखनऊ जनपद के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ल ने मुन्नीलाल राठौर, सतीश, शफाहत हुसैन, राहिब रिजवी आदि के साथ लोहिया अस्पताल, गोमतीनगर, लखनऊ में मरीजों को फल बांटे। इससे पूर्व अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। युवा नेता प्रदीप शर्मा ने मोहनलालगंज के कनकहा गांव में 44 दलितों को भोजन कराकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर महिला सभा के प्रदेश कार्यालय में गीता सिंह प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने पौधारोपण किया और बाद में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को खिलाया एवं मिठाई बांटी। सभी ने एक साथ अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी प्रदेश महासचिव विद्या यादव उपाध्यक्ष शीला सिंह एवं रचना कोरी कोषाध्यक्ष सहित गीता पाण्डेय, ऊषा सिंह, मुन्नी पाल, मिथलेश तिवारी, रूबी खान, संध्या यादव राधा रावत, अन्नपूर्णा यादव, नसरीन खान, हंसा यादव, साधना वर्मा, साफिया परवीन, शन्नो रावत, सुनीता कश्यप, आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थिति रहीं।

रामपुर में आजम खां के आह्वान पर 45 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक अब्दुल्ला आजम एवं जिलाध्यक्ष विजय सिंह मौजद थे। जनपद गौतमबुद्धनगर के नोयडा में अखिलेश यादव के जन्मदिवस कार्यक्रम में विधान परिषद नेता विपक्ष अहमद हसन ने शिरकत की। अहमद हसन नोयडा के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फकीर चंद नागर ने कार्यक्रम का आयोजन किया। वहां हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल थे।

सीतापुर में आनंद भदौरिया के नेतृत्व में परिजात वृक्ष के रोपण के साथ रक्तदान कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। बाराबंकी में राजेश यादव राजू एमएलसी कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन मनाने पर नौजवानों में खास जोश दिखाई दिया। जगह-जगह एकत्र होकर उन्होंने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मेरठ में 45 रक्तदाताओं ने रक्तदानकर जन्मदिन मनाया, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह एवं विधायक सरोजनी अग्रवाल ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव के सफल जीवन की कामना की।

कस्बा बबराला में पौधारोपण करते सपा कार्यकर्ता।

बदायूं के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सुबह ही अखिलेश यादव को शुभकामनायें प्रेषित कर दीं, इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री व विधायक ओमकार सिंह यादव एवं बदायूं के जिलाध्यक्ष आशीष यादव की उपस्थिति में अखिलेश यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। केक काट कर वितरण किया गया व इस मौके पर सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भाजपा सरकार द्वारा यदि किसी भी व्यक्ति को प्रताड़ित किया, तो समाजवादी पार्टी उनके हित के लिये सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा, आशुतोष मौर्य, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, अवनीश यादव, हिमांशु यादव ,बलवीर सिंह, गुलफाम सिंह, आस मोहम्मद खां, रजनीश गुप्ता, मोहर सिंह पाल, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, स्वाले चौधरी, राजू यादव, सलीम अहमद, प्रदीप गुप्ता, मनोहर सिंह, अखिल रस्तोगी, राजपाल शर्मा, हाजी अजमल खां, गौहर अली खां, बीपी सिंह, खालिद रज़ा, रवीन्द्र शाक्य, ललित गिरी, जितेंद्र यादव, अहमद परवेज, दिनेश कुमार, शाहिद शमीम, मुख्तयार कुरैशी, राघवेन्द्र कश्यप, केके साहू, रामवीर कश्यप, सौरभ सक्सेना, संजीव यादव और प्रभात अग्रवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे, इसी तरह संभल जिले के कस्बा बबराला में अमित यादव के नेतृत्व में केक काटा गया एवं पौधारोपण किया गया, इस दौरान टीटू यादव, प्रशांत कुमार, मेघ सिंह, भूपेंद्र सिंह, वीरेश, कल्याण सिंह, हरी सिंह, सुनील, लालू यादव, गोलू यादव, लकी उस्मानी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply