मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, विधायक ने बांटी राहत सामग्री

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, विधायक ने बांटी राहत सामग्री

दातागंज विधान सभा क्षेत्र में स्थित बाढ़ से प्रभावित गांव जटा के पीड़ित लोगों की मदद करने दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” पहुंचे, उनके साथ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उप-जिलाधिकारी दातागंज दिनेश कुमार सिंह एवं दातागंज के चेयरमैन आकाश वर्मा मौजूद रहे, सभी ने जटा गांव पीड़ितों की समस्यायें सुन कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जटा के लोग कटरा सआदतगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ठहरे हुए हैं। पीड़ितों ने बताया कि खाना बनाने के लिए लकड़ी, पशुओं के लिए चारा, रोशनी के लिए मिट्टी का तेल तथा छाया के लिए तिरपाल की आवश्यकता है। डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिए कि इन लोगों की सारी आवश्यकताओं वाली वस्तुएं तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को किसी प्रकार परेशानी नहीं होना चाहिए।

बाढ़ पीड़ितों की बांटी राहत सामिग्री, अन्यंत्र बसाने का आश्वासन दिया

बदायूं जिले में बाढ़ से प्रभावित गांव अहमदनगर बछोरा एवं कामरुन नगला के पीड़ित लोगों को प्राथमिक विद्यालय सरेली में राहत सामिग्री वितरित की गई। 141 पीड़ितों को राहत सामग्री देते समय शेखूपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया” और जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह लोगों की समस्यायें भी सुनीं। विधायक और जिलाधिकारी ने […]