बाढ़ पीड़ितों की बांटी राहत सामिग्री, अन्यंत्र बसाने का आश्वासन दिया

बदायूं जिले में बाढ़ से प्रभावित गांव अहमदनगर बछोरा एवं कामरुन नगला के पीड़ित लोगों को प्राथमिक विद्यालय सरेली में राहत सामिग्री वितरित की गई। 141 पीड़ितों को राहत सामग्री देते समय शेखूपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया” और जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह लोगों की समस्यायें भी सुनीं।

विधायक और जिलाधिकारी ने खाद्यान्न पैकेट को खुलवाकर चेक किया। राहत सामिग्री में पैकेट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, 2 किलो दाल, भुने चना दो किलो, बिस्कुट पारले जी 10 पैकेट, रिफाइंड एक लीटर, नमक एक किलो, मोमबत्ती एक पैकेट, हल्दी ढाई सौ ग्राम, मिर्च ढाई सौ ग्राम, धनिया ढाई सौ ग्राम, माचिस एक पैकेट तथा 5 किलो परमल थे, विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को पैकेट वितरित किये। कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अहमदनगर बछौरा के पीड़ित लोग सरेली प्राथमिक विद्यालय में निवास कर रहे हैं।

विधायक एवं डीएम ने अहमदनगर बछौरा में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव वालों ने कहा कि इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने को किसी दूसरे सुरक्षित स्थान पर बसा दिया जाए। डीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर डेढ़-डेढ़ सौ गज जगह देकर बसा दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाढ़ से हमेशा के लिए छुट्टी मिल सकेगी। तत्पश्चात ग्राम भुन्डी में जाकर बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड अभियंता को निर्देश दिए कि बांध की बराबर निगरानी की जाए। बांध कहीं पर भी बरसात से या गांव के जानवरों से कटकर कमजोर होता है तो, उसे तत्काल सही करायें।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply