रामगंगा पर बनेगा 4681.76 लाख रुपये की लागात से 699.23 मीटर का पुल

रामगंगा पर बनेगा 4681.76 लाख रुपये की लागात से 699.23 मीटर का पुल

बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगरिया खनूं व ग्राम लालपुर खादर के बीच में रामगंगा नदी पर बनने वाले पुल का पूजन किया गया। आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अन्य तमाम अफसरों […]

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, विधायक ने बांटी राहत सामग्री

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, विधायक ने बांटी राहत सामग्री

दातागंज विधान सभा क्षेत्र में स्थित बाढ़ से प्रभावित गांव जटा के पीड़ित लोगों की मदद करने दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” पहुंचे, उनके साथ जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उप-जिलाधिकारी दातागंज दिनेश कुमार सिंह एवं दातागंज के चेयरमैन आकाश वर्मा मौजूद रहे, सभी ने जटा गांव पीड़ितों की समस्यायें सुन कर निराकरण करने के निर्देश दिए। जटा के लोग कटरा सआदतगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ठहरे हुए हैं। पीड़ितों ने बताया कि खाना बनाने के लिए लकड़ी, पशुओं के लिए चारा, रोशनी के लिए मिट्टी का तेल तथा छाया के लिए तिरपाल की आवश्यकता है। डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिए कि इन लोगों की सारी आवश्यकताओं वाली वस्तुएं तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को किसी प्रकार परेशानी नहीं होना चाहिए।

विधायक बब्बू भैया ने दातागंज को अधिकार दिलाने का मुद्दा उठाया

विधायक बब्बू भैया ने दातागंज को अधिकार दिलाने का मुद्दा उठाया

बदायूं जिले के दातागंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने क्षेत्र के विकास के लिए पहल शुरू कर दी है। दातागंज को अभी तक नगर पालिका परिषद वाले अधिकार नहीं मिले हैं, इसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए मुद्दा उठा दिया है। विधायक की मांग पर कार्रवाई शुरू […]