ब्रज और काशी क्षेत्र के साथ भाजपा के आठ जिलाध्यक्ष मनोनीत

ब्रज और काशी क्षेत्र के साथ भाजपा के आठ जिलाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ में रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक के बाद रिक्त चल रहे दोनों क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने आठ जिलों के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की है।

पढ़ें: वीएल वर्मा बने उपाध्यक्ष, मंत्री और राजवीर सिंह संगठन से बाहर

ब्रज क्षेत्र के रजनीकांत माहेश्वरी अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं, वहीं काशी क्षेत्र में अध्यक्ष का दायित्व महेश श्रीवास्तव संभालेंगे। भाजपा ने आठ जिलों में जिलाध्यक्ष भी घोषित किये हैं। सिद्धार्थनगर में लालजी त्रिपाठी, आजमगढ़ में जयनाथ सिंह, मऊ में दुर्गविजय सिंह, अंबेडकर नगर में कपिल देव वर्मा, श्रावस्ती में शंकर दयाल पांडेय, फतेहपुर में प्रमोद द्विवेदी, कानपुर ग्रामीण में सुशील कटियार एवं अलीगढ़ में गोपाल सिंह अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी त्यागी क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी- मेरठ) एवं सुरेश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध- लखनऊ) की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी। ब्रज क्षेत्र और काशी क्षेत्र रिक्त चल रहा था, जिससे कई सारे छुटभैये स्वयं को अगला अध्यक्ष बता कर अफसरों पर रौब जमाते नजर आ रहे थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply