बीएल वर्मा बने उपाध्यक्ष, मंत्री और राजवीर सिंह संगठन से बाहर

बीएल वर्मा बने उपाध्यक्ष, मंत्री और राजवीर सिंह संगठन से बाहर

भारतीय जनता पार्टी ने प्रांतीय स्तर पर रिक्त चल रहे पदों को भर दिया है। मोर्चा और क्षेत्रीय कमेटियों में भी मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

संजीव बालियान, कांता कर्दम, जसवंत सैनी, जेपीएस राठौर, नवाब सिंह नागर, शिवनाथ यादव, पद्मसेन सेन चौधरी, पुरषोत्तम खंडेलवाल, अक्षेयवर लाल गौड़, दया शंकर सिंह, लक्ष्मण आचार्य, राकेश द्विवेदी, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय, सुधीर हसवासिया को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महामंत्री (संगठन) का दायित्व सुनील बंसल संभालेंगे, वहीं पंकज सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, सलिल बिश्नोई और विद्या सोनकर महामंत्री बनाये गये हैं। मनीष कपूर सह-कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। सुभाष यादव भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। कौशल किशोर एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं एवं राजेश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ओबीसी मोर्चा संभालेंगे। दर्शना सिंह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई हैं। अश्विनी त्यागी क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी- मेरठ) एवं सुरेश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध- लखनऊ) बनाये गये हैं।

सरकार में होने के कारण शिव प्रताप शुक्ला , सुरेश राणा, धर्मपाल सिंह, अनुपमा जायसवाल और स्वतंत्र देव सिंह को संगठन से बाहर कर दिया गया है। गोविंद नारायण शुक्ला का प्रमोशन किया गया है, वे पहले मंत्री थे, साथ ही कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को पद से मुक्त कर दिया गया है। बीएल वर्मा भी कल्याण सिंह के करीबी हैं, वे इससे पहले ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष थे। बदनाम चेहरों को कोई दायित्व नहीं दिया जायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply