सीएम के आश्वासन के बाद चंदन की अंत्येष्टि, फिर भड़की हिंसा

सीएम के आश्वासन के बाद चंदन की अंत्येष्टि, फिर भड़की हिंसा

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा को लेकर हुए उपद्रव में मारे गये चंदन की आज काली नदी के किनारे अंत्येष्टि कर दी गई, जिसके बाद एक बार हिंसा फिर भड़क गई। भीड़ ने एक दुकान और बस को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को काबू करने के लिए आस-पास के पुलिस कप्तानों को कासगंज में तैनात कर दिया गया है, वहीं घायल राहुल उपाध्याय के बारे में नकारात्मक अफवाहें फैलने से लोगों का आक्रोश निरंतर बढ़ता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कासगंज में एबीवीपी और वीएचपी के कार्यकर्ता 26 जनवरी को बाइक से तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे, इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग यात्रा का विरोध करने लगे और वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों पर भड़क उठे। यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया और फिर फायरिंग भी होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हो गये। घायल चंदन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक चंदन के माता-पिता की मुआवजा और नौकरी देने की मांग को मुख्यमंत्री मान लिया गया, जिसके बाद आज चंदन की काली नदी के किनारे अंत्येष्टि कर दी गई। अन्येष्टि में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

उकर घटना के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 26 जनवरी को ही शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील के साथ पुलिस-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एडीजी आनंद कुमार की निगरानी में आरएएफ और पीएसी ने हिंसा ग्रस्त क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया था। सीमाओं को सील कर दिया गया है एवं आगरा और बदायूं जाने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया गया है।

बताते हैं कि अलीगढ़ में भर्ती राहुल उपाध्याय की मौत हो जाने की अफवाह फैल गई, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। आज चंदन की अंत्येष्टि के बाद बस और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। हालाँकि पुलिस बल ने तत्काल स्थिति पर काबू पा लिया। फायर बिग्रेड की टीम ने तत्काल आग भी बुझा दी। शासन ने एटा, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा के पुलिस कप्तानों को भी कासगंज में ही तैनात कर दिया है। शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछ-ताछ की जा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल, एक की मौत, आरएएफ तैनात

Leave a Reply