डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से टूट गई कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी, महेश शर्मा ने दिया त्याग पत्र

डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से टूट गई कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी, महेश शर्मा ने दिया त्याग पत्र

बदायूं जिले में कांग्रेस को ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश शर्मा को डॉ. शैलेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने को मना लिया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने महेश शर्मा और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया।

पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने चलाया ब्रह्मास्त्र, ब्राह्मणों से सभी सीटें जिताने का आशीर्वाद माँगा

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं सहसवान विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की दौड़ में शामिल महेश शर्मा के बीच गहरे आत्मीय संबंध बताये जाते हैं। डॉ. शैलेश पाठक कई दिनों से महेश शर्मा को मनाने का प्रयास कर रहे थे। अंत में महेश शर्मा ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया तो, डॉ. शैलेश पाठक उन्हें आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर लेकर पहुंचे, जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने महेश शर्मा और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया। महेश शर्मा के जाने से माना जा रहा है कि सहसवान क्षेत्र में कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी टूट गई।

महेश शर्मा ने कहा कि वे आज से ही सहसवान क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि महेश शर्मा जमीनी स्तर के प्रभावशाली नेता हैं, उनके आने से निश्चित ही पार्टी और अधिक मजबूत होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अब जिले में भाजपा छक्का लगायेगी, इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, राकेश वर्मा, अमन मयंक शर्मा, सुधीर पाठक और महेश शर्मा के तमाम साथी उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply