केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने चलाया ब्रह्मास्त्र, ब्राह्मणों से सभी सीटें जिताने का आशीर्वाद माँगा

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने चलाया ब्रह्मास्त्र, ब्राह्मणों से सभी सीटें जिताने का आशीर्वाद माँगा

बदायूं जिले के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने ब्रह्मास्त्र चला दिया। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने फरसा भेंट कर ब्राह्मणों का न सिर्फ आशीर्वाद दिलाया बल्कि, नकारात्मक शक्तियों का नाश करने को भगवान से और शक्ति प्रदान करने का आह्वान किया। ब्राह्मणों के समर्थन से गदगद बीएल वर्मा ने सम्मान की सदैव रक्षा करने का वचन दिया।

बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के गाँव निजामपुर में ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों से प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा रहे, उन्होंने विप्र बंधुओं से बिल्सी के साथ जिले की सभी सीटों को जिताने का आशीर्वाद माँगा। उन्होंने आह्वान किया कि आप स्वयं एवं रिश्तेदारों और परिचितों को भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जुटा दें, इससे पहले उन्होंने डॉ. शैलेश पाठक के प्रयासों और मेहनत की जमकर प्रशंसा की।

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को ब्राह्मणों का आशीर्वाद स्वरूप भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट किया और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने को उन्हें भगवान से और अधिक शक्ति प्रदान करने का आह्वान किया, इस अवसर पर संजीव तिवारी,अतुल शर्मा, विनीत शर्मा, तरुण शर्मा, राममोहन मिश्रा, रोहित, अमन मयंक शर्मा, देवेश मिश्रा, अनुज मिश्रा, ओझा जी, कृपा राम शर्मा, नीरज शर्मा और अमित शर्मा सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में डॉ. शैलेश पाठक ने प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार जताया।

इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य के कार्यालय का बिल्सी में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने फीता काट कर उदघाटन किया। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पुनः भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि समाज का हर तबका भाजपा सरकार से खुश और संतुष्ट है, इसलिए सर्व-समाज भाजपा के साथ है, इस दौरान जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य सहित तमाम प्रमुख नेता उपस्थित रहेl

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply