बाबा की सरकार में लूट, हत्यायें, बलात्कार और खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है: धर्मेन्द्र

बाबा की सरकार में लूट, हत्यायें, बलात्कार और खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है: धर्मेन्द्र

बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र में स्थित गाँव रियोनाई में समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिससे शीत लहर में भी राजनैतिक तापमान बढ़ गया। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला और दावा किया कि आम जनता भाजपा सरकार से त्रस्त आकर हटाने का मन बना चुकी है, अब उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।

पढ़ें: हाथ पर नाम लिखा कर युवाओं ने ब्रजेश यादव को बनाया ब्रांड, खिल उठे भीड़ के चेहरे

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के झूठ से पूरी तरह से ऊब चुकी है, प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी सहित समाज का हर तबका परेशान है। बाबा की सरकार में लूट, हत्यायें, बलात्कार और खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है, प्रदेश विकास के मामले में 20 साल पीछे चला गया है।

पढ़ें: लाखों की धोखाधड़ी करने के प्रकरण में एक पूर्व विधायक पर कसा जा सकता है शिंकजा

विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, बिजली व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है, इसे उखाड़ फेंकने का अवसर जाने मत देना।

पढ़ें: सपा के लिए बूस्टर का काम कर सकते हैं डॉ. शैलेश पाठक, बेरुखी पड़ सकती है भारी

डीसीबी के पूर्व चेयरमेन एवं संभावित सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव ने कहा कि आने वाला समय अब समाजवादी पार्टी का है, पूर्वांचल से लेकर, बुंदेलखंड से लेकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक समाजवादी पार्टी की ही लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार मन बना चुकी है, 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और अखिलेश यादव को पूर्ण बहुत से मुख्यमंत्री बनायेगी। ब्रजेश यादव ने जनसमूह के बीच जाकर आभार भी व्यक्त किया। जनसभा की अध्यक्षता अहमद रजा ने की।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply