धीरेन्द्र यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष नियुक्त

धीरेन्द्र यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष नियुक्त

बदायूं जिले को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का जिलाध्यक्ष मिल गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। धीरेन्द्र यादव लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में थे, जिससे भारतीय जनता पार्टी को ही झटका माना जा रहा है।

पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव के साथ जा सकता है भाजपा का असंतुष्ट नेता

गौतम संदेश ने 23 अक्टूबर को सूत्रों के हवाले से लिखा था कि एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख का साथ भाजपा नेता नहीं दे रहे हैं, समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने में मदद नहीं कर रहे हैं, जिससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता स्थानीय नेताओं से असंतुष्ट है। असंतुष्ट नेता से समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नेताओं ने संपर्क किया है और फिर शिवपाल सिंह यादव से वार्ता करा दी है। सूत्रों का कहना था कि वार्ता सफल रही।

शिवपाल सिंह यादव जिले के दौरे पर आने वाले थे लेकिन, व्यस्तताओं के चलते उनका आना टलता जा रहा था, जिससे कमेटी के गठन की प्रक्रिया में भी देरी हो रही थी, इसलिए शिवपाल सिंह यादव ने धीरेन्द्र यादव को लखनऊ बुला कर नियुक्ति पत्र दे दिया, साथ ही शीघ्र ही जुझारू कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी गठित करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष के मनोनयन के बाद कई बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया जायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply