शिवपाल सिंह यादव के साथ जा सकता है भाजपा का असंतुष्ट नेता

शिवपाल सिंह यादव के साथ जा सकता है भाजपा का असंतुष्ट नेता

बदायूं जिले में राजनैतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते राजनैतिक दल प्रभावशाली लोगों को अपने पाले में करने में जुटे हुए हैं। राजनीति के मैदान में अपने हिस्से की जमीन तलाश रहे शिवपाल सिंह यादव सभी को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। जिले का एक असंतुष्ट भाजपा नेता शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में है, जिसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख का साथ भाजपा नेता नहीं दे रहे हैं, समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने में मदद नहीं कर रहे हैं, जिससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता स्थानीय नेताओं से असंतुष्ट है। असंतुष्ट नेता से समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नेताओं ने संपर्क किया और फिर शिवपाल सिंह यादव से वार्ता करा दी। सूत्रों का कहना है कि वार्ता सफल रही लेकिन, असंतुष्ट भाजपा नेता को शामिल करने की घोषणा शिवपाल सिंह यादव स्वयं करेंगे। शिवपाल सिंह यादव के आने का दिन तय नहीं हुआ है पर, वे शीघ्र ही जिले के दौरे पर आने वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि असंतुष्ट भाजपा नेता को शामिल कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा एवं समाजवादी सेकुलर मोर्चा के वर्तमान जिलाध्यक्ष को प्रांतीय कार्यकारिणी में दायित्व दिया जायेगा। शिवपाल सिंह यादव के समर्थक उनके दौरे को लेकर उत्साहित हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के एक पूर्व विधायक भी संपर्क में हैं, उनके शामिल होने की भी घोषणा की जायेगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply