कटरी से भी बदतर हुए शहर के हालात, महिला के कुंडल लूटे

कटरी से भी बदतर हुए शहर के हालात, महिला के कुंडल लूटे

बदायूं शहर के हालात वैसे ही होते जा रहे हैं, जैसे डेढ़ दशक पहले कटरी क्षेत्र के थे। रंगदारी, अपहरण, दबंगई और लूट की वारदातें निरंतर बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था बर्बाद होने के बावजूद तेजतर्रार अफसरों को कार्यभार नहीं दिया जा रहा है, जिससे हालात अभी और भी बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें: कुख्यात छविराम और खूंखार कलुआ के दौर में लौट रहा है बदायूं

कुछ देर पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिंग्लर स्कूल के निकट एक महिला लुटेरों का शिकार हो गई। बाइक सवार तीन बदमाश एक औरत के कुंडल झपट कर भाग गये। पीड़ित महिला शकुंलता पत्नी गजेन्द्र हजरतपुर थाना क्षेत्र के गाँव बक्सेना की बताई जा रही है, इसके बच्चे आवास विकास कॉलोनी में रह कर पढ़ते हैं, उनसे मिल कर बाइक से पीड़ित पति के साथ लौट रही थी। कुंडल झपटने के कारण महिला का कान फट गया है, जिससे उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद भी पुलिस बाइक सवार लुटेरों का पता नहीं लगा पाई है।

शहर में रंगदारी न देने पर गोलीबारी करने की घटना का खुलासा नहीं हुआ है। अपहृत बच्चे का सुराग नहीं लग पा रहा है। बाइक उठाने और चेन स्नैचिंग की वारदातें होती रहती हैं, जिनका पुलिस मुकदमा ही दर्ज नहीं करती है, ऐसे माहौल में बदमाशों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक ही है। पुलिस की लापरवाही के चलते कानून व्यवस्था तार-तार होती जा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply