कीमती गिफ्ट देकर भाजपा नेताओं का पुनः चहेता बनना चाह रहा है कुख्यात ट्रैक्टर चालक

कीमती गिफ्ट देकर भाजपा नेताओं का पुनः चहेता बनना चाह रहा है कुख्यात ट्रैक्टर चालक

बदायूं जिले का कुख्यात ट्रैक्टर चालक दीपावली के बहाने भाजपा नेताओं और आरएसएस के पदाधिकारियों को खुश करने में जुट गया है। मिठाई के साथ एक लाख से भी ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गिफ्ट घर-घर जाकर दे रहा है। हालाँकि कई भाजपा नेताओं ने ट्रैक्टर चालक को अभी तक लिफ्ट नहीं दी है।

पढ़ें: अशुभ ट्रैक्टर चालक को पास तक नहीं आने देना चाहते राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता

उल्लेखनीय है कि शहर में रहने वाला एक ट्रैक्टर चालक उल्लू से भी ज्यादा अशुभ बताया जाता है, यह जिसके भी करीब जाता है, वह बर्बाद हो जाता है लेकिन, कुख्यात ट्रैक्टर चालक में कई ऐसे अवगुण हैं, जिनके बल पर वह बड़े-बड़े नेताओं को भी अपना गुलाम बना लेता है। मोटा कमीशन देता है, बाहर से लड़कियाँ मंगवा कर परोसता है, कहीं भी जाने को कार दे देता है, जिससे नेता बदनामी को दरकिनार कर इसे बगल में बैठा लेते हैं। अवगुणों के बल पर ही ट्रैक्टर चालक भाजपा सरकार में दस करोड़ से भी ज्यादा रुपया कमा चुका है, यह कागजों में काम करने को कुख्यात है, इसके कराये हुए कार्यों की जाँच हो जाये तो, यह तत्काल सलाखों के पीछे चला जायेगा।

ट्रैक्टर चालक के कारनामों की गौतम संदेश ने खबर प्रकाशित कर दी तो, भाजपा नेता इससे किनारा कर गये। भाजपा नेताओं के किनारा करते ही ट्रैक्टर चालक आरएसएस के कुछेक पदाधिकारियों की शरण में चला गया, उन्हें घर पर भोजन के बहाने आमंत्रित करने लगा लेकिन, अब दीपावली की शुभकामनाओं को लेकर पुनः भाजपा नेताओं के यहाँ दस्तक देता दिखाई दे रहा है।

सूत्रों का कहना है कि दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाई और एक लाख से भी ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गिफ्ट नेताओं के यहाँ पहुंचा रहा है। अभी तक मात्र दो नेताओं ने ट्रैक्टर चालक के गिफ्ट स्वीकार किये हैं, अधिकांश नेता अभी तक दूरी बनाये हुए हैं लेकिन, इतना कीमती गिफ्ट कौन छोड़ना चाहेगा, अब तक गिफ्ट न लेने वाले नेता भी एक-दो दिन बाद गिफ्ट स्वीकार कर ही लेंगे। नेताओं के गिफ्ट स्वीकार करते ही ट्रैक्टर चालक पुनः घोटाले करने लगेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply