अशुभ ट्रैक्टर चालक को पास तक नहीं आने देना चाहते राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता

अशुभ ट्रैक्टर चालक को पास तक नहीं आने देना चाहते राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता

बदायूं शहर में एक ट्रैक्टर चालक इतना अशुभ है कि जिस नेता के करीब जाता है, उसका बड़ा नुकसान हो जाता है। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के यहाँ ट्रैक्टर को पार्क करने की जगह नहीं मिल पा रही  है, जिससे शातिर चालक बेहद परेशान है। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के करीब जाने के तरीके खोज रहा है पर, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता बदनाम किस्म के लोगों को करीब नहीं आने देते।

बदायूं विधान सभा क्षेत्र में यह अशुभ ट्रैक्टर चालक जिसके भी साथ रहता है, वह चुनाव हार जाता है। बताते हैं कि इस अशुभ व्यक्ति ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल “पप्पी भैया” का चुनाव लड़ाया था, वे चुनाव हार गये। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा का चुनाव लड़ाया तो, आबिद रजा भी चुनाव हार गये। धर्मेन्द्र यादव का चुनाव लड़ाया तो, वे भी हार गये। हालाँकि किसी नेता ने ऐसा बयान नहीं दिया है कभी पर, आम जनता ऐसा ही मानती है कि इस अशुभ ट्रैक्टर चालक के कारण ही हारे। बताते हैं कि यह अशुभ ट्रैक्टर चालक पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के करीब पहुंच गया तो, वे भी मंत्रिमंडल से ही बाहर हो गये हैं, इसका मतलब है कि इस अशुभ ट्रैक्टर चालक के कारनामों की जानकारी प्रांतीय नेतृत्व को भी है।

बताते हैं कि यह ट्रैक्टर चालक सत्ता के सहारे जमकर डकैती डालता है और नेताओं को भी हिस्सा देता है, जिससे नेता के करीब आसानी से पहुंच जाता है, इसके जुड़ते ही नेता के शुभचिंतक दूर हो जाते हैं, इसीलिए नेता चुनाव नहीं जीत पाते। पिछले नेताओं को नुकसान के बाद समझ आई, सो वे अब ट्रैक्टर चालक को याद तक करना पसंद नहीं करते।

इंसान गलतियों से सबक लेता है पर, जो दूसरों की गलती से भी सबक ले ले, उसे समझदार इंसान कहते हैं। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को पता चला कि यह ट्रैक्टर चालक अशुभ है तो, उन्होंने कभी पास नहीं फटकने दिया। हालाँकि ट्रैक्टर चालक ने भीड़ में शामिल होकर स्वागत समारोह में महेश चंद्र गुप्ता को चांदी का मुकुट पहना दिया था पर, सूत्रों का कहना है कि इस बात से राज्यमंत्री बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, उन्होंने अपने बेटे विश्वजीत गुप्ता, प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं से कह रखा है कि यह अशुभ ट्रैक्टर चालक कोठी पर दिखना नहीं चाहिए। विश्वजीत गुप्ता बयान भी दे चुके हैं कि क्षेत्र से दलाल और भ्रष्ट किनारा कर जायें वरना, वे कार्रवाई करायेंगे।

बताते हैं कि ट्रैक्टर चालक राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के ड्राइंग रूम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी करने को तत्पर है पर, उसे ऐसा कोई आदमी नहीं मिल रहा, जो उसे राज्यमंत्री की गुडबुक में दर्ज करा दे। सूत्रों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक जिले भर की नगर निकायों में जमकर डकैती डाल रहा है। करोड़ों रुपयों के ठेके इसके पास हैं लेकिन, बदायूं विधान सभा क्षेत्र में महेश चंद्र गुप्ता ने इसे पैर तक नहीं रखने दिया। पिछली सरकार में इसने नगर पालिका परिषद की कई दुकानें भी हथिया ली थीं, जिसको लेकर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता इसके विरुद्ध कार्रवाई भी करा सकते हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply