आबिद रजा का कद और बढ़ा, कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता बने

आबिद रजा का कद और बढ़ा, कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता बने

बदायूं जिले के कद्दावर नेता आबिद रजा के बारे में प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद जैसी संभावना जताई जा रही थी, वैसा ही कुछ हुआ है। अपने साथ आबिद रजा ने जिले का नाम भी चमका दिया है। ज्वानिंग के साथ ही आबिद रजा को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, साथ ही वे चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाये जा रहे हैं।

पढ़ें: प्रियंका गांधी से आबिद रजा की मुलाकात होते ही राजनीति में आया भूचाल

आबिद रजा की मंगलवार को प्रियंका गांधी से अहम मुलाकात हुई थी, उनसे आबिद रजा की प्रदेश की राजनीति पर अहम चर्चा हुई। प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद आबिद रजा की ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट हुई। बड़े नेताओं से मुलाकत के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने आबिद रजा को प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता नियुक्त कर दिया। नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। आबिद रजा की प्रतिभा और ताकत का कांग्रेस त्वरित लाभ लेना चाहती है, इसीलिए उन्हें चुनाव में स्टार प्रचारक भी बनाया जा रहा है।

पढ़ें: 24 घंटे के अंदर आबिद रजा कर सकते हैं कोई बड़ा राजनैतिक धमाका

उधर आबिद रजा लौट आये हैं, उनके आने की खबर लगते ही जिले भर से उनके समर्थक आवास पर सुबह से ही जुटने लगे हैं। आबिद रजा कुछ देर बाद समर्थकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी को जिताने की रणनीति बनाई जायेगी। दोपहर बाद आबिद रजा पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे, जिसमें उनके द्वारा कई अहम सवाल उठाये जा सकते हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply