प्रियंका गांधी से आबिद रजा की मुलाकात होते ही राजनीति में आया भूचाल

प्रियंका गांधी से आबिद रजा की मुलाकात होते ही राजनीति में आया भूचाल

बदायूं जिले की समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। सदर क्षेत्र के निवर्तमान विधायक, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कद्दावर नेता आबिद रजा की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से नई दिल्ली में अहम मुलाकात हुई है, इस मुलाकात के बड़े मायने हो सकते हैं। जिले भर के मुस्लिम समाज के लोग आबिद रजा के लौटने का बेसब्री से इंतजार करते दिख रहे हैं।

पढ़ें: 24 घंटे के अंदर आबिद रजा कर सकते हैं कोई बड़ा राजनैतिक धमाका

राजनैतिक जागरूकता अभियान चला कर मुस्लिम समाज में एक नई राजनैतिक सोच पैदा करने वाले आबिद रजा ने मुस्लिम समाज के हित में कई प्रस्ताव तैयार किये थे, जिन्हें समाजवादी पार्टी ने नहीं माना, जिससे आबिद रजा समाजवादी पार्टी से अंदरूनी तौर पर नाराज चल रहे थे, यह भनक कांग्रेस हाईकमान तक पहुंच गई तो, आबिद रजा से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने संपर्क करना शुरू कर दिया। आबिद रजा ने मुस्लिम समाज के हित की बात उच्च स्तर पर रखने का सुझाव दिया, इसलिए आबिद रजा की बैठक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से तय की गई।

प्रियंका गांधी और आबिद रजा के बीच काफी देर तक उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर गहन मंत्रणा हुई। लगभग 25 मिनट चली बैठक में कई अहम बातों पर प्रियंका गांधी सहमत बताई जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि आबिद रजा कुछ ही दिनों में बड़ी भूमिका निभाते नजर आयेंगे। मुलाकात की बात जैसे ही सार्वजनिक हुई, वैसे ही जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया। हालाँकि गौतम संदेश ने पहले ही इशारा कर दिया था।

अब जिले भर के मुस्लिम समाज के लोग आबिद रजा के लौटने का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं। आबिद रजा के लौटने पर कई अहम बैठकें आयोजित की जायेंगी, जिनमें जिले की चुनावी रणनीति को लेकर अहम निर्णय होंगे, जिससे कई प्रत्याशियों के चेहरे के रंग उड़े नजर आ रहे हैं, वहीं आबिद रजा के समर्थक जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply