पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” के मनाने पर हीरालाल कश्यप ने भाजपा को दिया समर्थन

पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” के मनाने पर हीरालाल कश्यप ने भाजपा को दिया समर्थन

बदायूं जिले में राजनैतिक हालात हर दिन बदल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” के प्रयासों से आज बड़ा राजनैतिक फेरबदल हो गया। उन्होंने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप को भाजपा का समर्थन करने के लिए मना लिया, इससे दातागंज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” को बड़ा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें: चुनाव में धर्मेन्द्र कश्यप के साथ खड़े हुए धर्मेन्द्र शाक्य और हीरालाल

उल्लेखनीय है कि दातागंज विधान सभा क्षेत्र में कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, इस क्षेत्र में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप प्रभावशाली बताये जाते हैं। माना जाता है कि हीरालाल कश्यप जिसका समर्थन करते हैं, उस प्रत्याशी को कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में वोट दे देते हैं। भाजपा महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” ने हीरालाल कश्यप को मनाने का दायित्व संभाला तो, उन्होंने हीरालाल कश्यप को भाजपा का समर्थन करने के लिए मना लिया।

पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” के साथ हीरालाल कश्यप भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहाँ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और ठा. विनय कुमार सिंह “वकील साहब” ने उनका जोरदार स्वागत किया। माना जा रहा है कि दातागंज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” को बड़ा लाभ मिलेगा। यह भी बता दें कि हीरालाल कश्यप, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप और विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य “पप्पू भैया” के बीच चल रही संवादहीनता को भी सीकू भैया ने ही समाप्त कराया था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply