चुनाव में धर्मेन्द्र कश्यप के साथ खड़े हुए धर्मेन्द्र शाक्य और हीरालाल

चुनाव में धर्मेन्द्र कश्यप के साथ खड़े हुए धर्मेन्द्र शाक्य और हीरालाल

बदायूं की भारतीय जनता पार्टी में थिंक टैंक के रूप में सक्रिय शारदाकांत “सीकू भैया” भवानी सिंह के हनुमान भी कहे जाते हैं। भवानी सिंह के आदेश पर वे कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं और उन्हें जो भी दायित्व सौंप दिया जाये, उसे वे पूरा करने के बाद ही आराम करते हैं। उन्होंने कई बड़े नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही संवादहीनता के क्रम को तोड़ कर चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है।

आंवला लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप और शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया” के बीच लंबे समय से संवादहीनता चल रही थी। सीकू भैया के माध्यम से भवानी सिंह ने हस्तक्षेप कर दोनों के बीच गर्माहट की बर्फ को पिघला दिया, जिसके बाद धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया” चुनाव में जुट गये, वे प्रचार अभियान से दूरी बनाये हुए थे।

इसी तरह पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप और धर्मेन्द्र कश्यप के बीच भी दूरियां बढ़ी हुई थीं, इस खाई को भरने का दायित्व भवानी सिंह ने सीकू भैया और विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” को दिया, दोनों के हस्तक्षेप से खाई भर गई। धर्मेन्द्र कश्यप और हीरालाल कश्यप के बीच गिले-शिकवे समाप्त हो गये, जिससे सभी खुश नजर आ रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply