हुंकार: ब्राह्मण अगर, सत्ता दिला सकता है तो, पलट भी सकता है: डॉ. शैलेश

हुंकार: ब्राह्मण अगर, सत्ता दिला सकता है तो, पलट भी सकता है: डॉ. शैलेश

बरेली जिले के आंवला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. शैलेश पाठक को पगड़ी पहना कर एवं फरसा देकर सम्मानित किया गया, उन्होंने ब्राह्मण समाज से जागरूक होने, एकजुटता रखने एवं राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए राजनैतिक दलों को चेतावनी दी।

पढ़ें: सपा के लिए बूस्टर का काम कर सकते हैं डॉ. शैलेश पाठक, बेरुखी पड़ सकती है भारी

आंवला में आयोजित किये गये ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंडित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कि कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हम सभी की एकता को दर्शाना है। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक ने विशाल ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की चाबी इस बार ब्राह्मण के हाथ में है, हमें यह तय करना है कि हमारी भागीदारी कहां है, हमारे समाज का सम्मान कहां है, आने वाले समय में बहुत सोच समझकर निर्णय लेना है, साथ ही राजनैतिक दलों को चेताते हुए कहा कि ब्राह्मण अगर, सत्ता दिला सकता है तो, पलट भी सकता है। उन्होंने कहा बदायूं से ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के बैनर तले सभी संगठनों को एकजुट करने की जो प्रक्रिया चलाई है, वह पूरे उत्तर प्रदेश में जारी है, शीघ्र प्रदेश के सभी संगठन एक बैनर तले इकट्ठे होंगे। उन्होंने कहा ब्राह्मण आज एक है।

पढ़ें: लाखों की धोखाधड़ी करने के प्रकरण में एक पूर्व विधायक पर कसा जा सकता है शिंकजा

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूनम पंडित ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा की महिला प्रतिभाओं को समाज में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा संघर्ष ही कामयाबी की पहली सीढ़ी है, उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग किसानों का मजाक बनाते थे, उन्हें खुद किसानों के आगे घुटने टेकने पड़े, यह हमारे संघर्ष का ही परिणाम था। कार्यक्रम को विधायक आरके शर्मा, अमृतदास खाकी महाराज, गौतम शर्मा, अनुज शर्मा, गोविंद द्विवेदी, शिवकांत शर्मा और हरिओम मिश्र सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर शिवोम शंखधार, गगन पाठक, गौरव पाठक, दिनेश शर्मा, शिव भारद्वाज, मनोज तिवारी और रितेश उपाध्याय सहित ब्राह्मण समाज के हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply