बूथ सम्मेलन में अलीगढ़ गये बूथ अध्यक्ष का निधन, भाजपा में शोक

बूथ सम्मेलन में अलीगढ़ गये बूथ अध्यक्ष का निधन, भाजपा में शोक

बदायूं के एक और भाजपा कार्यकर्ता की जान चली गई। अलीगढ़ के तालानगरी में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में भाग लेने गये भाजपा कार्यकर्ता की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई, जिसके बाद जिले भर के भाजपाई शोक में डूब गये। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य टीम के साथ पार्थिव शरीर लेकर वापस लौट रहे हैं।

पढ़ें: भाजपा की बाइक रैली ने मचाई धूम, हादसे में कार्यकर्ता की मौत, शोक

अलीगढ़ में भाजपा ने बूथ सम्मेलन आयोजित किया था, जिसको लेकर कार्यकर्ता कई दिनों से बेहद उत्साहित थे। सम्मेलन की सफलता को कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे थे। जिले भर से बुधवार सुबह ही सैकड़ों वाहनों से हजारों कार्यकर्ता अलीगढ़ के लिए रवाना हो गये। सहसवान विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या- 307 के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा भी सम्मेलन में गये थे। बताते हैं कि आयोजन स्थल पर मेटल डिटेक्टर पार करते समय दिनेश कुमार शर्मा की हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सम्मेलन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, आशीष शाक्य सहित अन्य तमाम पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कराई, जिसके बाद पार्थिव शरीर लेकर रवाना हो गये। दिनेश कुमार शर्मा के निधन पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता और जिला मंत्री अंकित मौर्य ने गहरा दुःख व्यक्त किया है, साथ ही भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक में डूब गये हैं।

यह भी बता दें 17 नवंबर 2018 को आयोजित की गई बाइक रैली में बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के गाँव बैरमई बुजुर्ग निवासी बूथ कमेटी के उपाध्यक्ष नत्थू लाल शाक्य (55) निजी बस की चपेट में आ गये थे, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही जान चली गई थी। मृतक भाजपा कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने तमाम बड़े नेता आये थे और मृतक के परिवार का आर्थिक सहयोग भी किया गया था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply