भाजपा की बाइक रैली ने मचाई धूम, हादसे में कार्यकर्ता की मौत, शोक

भाजपा की बाइक रैली ने मचाई धूम, हादसे में कार्यकर्ता की मौत, शोक

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी युद्ध का जोरदार ऐलान कर दिया है। भाजपा की बाइक रैली देख कर विपक्षी स्तब्ध नजर आ रहे हैं, इस सबके बीच दुःखद खबर यह है कि एक भाजपा कार्यकर्ता की जान चली गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गर्व, उत्साह और हर्ष के वातावरण में भाजपा में भी शोक की लहर है।

भारतीय जनता पार्टी बाइक रैली को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रही थी। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने रैली की सफलता को लेकर पिछले कई दिनों से खाना-पीना तक छोड़ रखा था, वे रात-दिन रणनीति तैयार करने में जुटे हुए थे। भाजपा विधायक और पदाधिकारियों ने भी पूरी ताकत झोंक रखी थी। मेहनत का परिणाम आज दिखाई भी दिया। जिले भर में बाइक रैली की धूम दिखाई दे रही है। बिसौली क्षेत्र के विधायक कुशाग्र सागर सबसे बड़ी रैली लाकर अतिरिक्त प्रशंसा के पत्र बने हुए हैं।

सदर विधान सभा क्षेत्र में विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बेटे विश्वजीत गुप्ता का रविवार को विवाह समारोह है, ऐसी व्यस्तताओं के बीच भी पिता-पुत्र बाइक रैली को सफल बनाने में जुटे नजर आये। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्वयं बाइक दौड़ा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। दातागंज तिराहे के निकट आयोजित किये गये समारोह के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को सीट छीनने का न सिर्फ मंत्र दिया, बल्कि आह्वान भी किया, इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक कुशाग्र सागर, विधायक आरके शर्मा, विधायक अजीत कुमार यादव, भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला मंत्री अंकित मौर्य, जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, आशीष शाक्य, सुखदेव राठौर, नंदकिशोर चौहान “नंदू भैया” और राहुल गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

उधर बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के गाँव बैरमई बुजुर्ग निवासी बूथ कमेटी के उपाध्यक्ष नत्थू लाल शाक्य (55) बाइक रैली के साथ आ रहे थे तभी, निजी बस की चपेट में आ गये, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही जान चली गई। कार्यकर्ताओं ने बस चालक को पकड़ लिया, उसकी बेरहमी से मार भी लगाई लेकिन, भाजपा नेताओं ने उसे भीड़ से बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भिजवाया, जहाँ जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी राजीव कुमार गुप्ता पहुंच गये, उन्होंने जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply