नवागत सीडीओ राजेश यादव से कैसे बैठा पायेंगे सामजंस्य?

नवागत सीडीओ राजेश यादव से कैसे बैठा पायेंगे सामजंस्य?

बदायूं में नवागत मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका दावा है कि शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को ग्रामीण अंचल तक भली-भांति क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी, लेकिन देखने वाली महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि वे प्रभावशाली प्रभारी डीपीआरओ के साथ सामंजस्य कैसे बैठा पाते हैं। […]

बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज

बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज

बदायूं जिले की नगर पालिका दातागंज आदर्श श्रेणी में गिनी जाती है, यहाँ के युवा अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता अपने व्यवहार और बेहतरीन कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश भर में लोकप्रिय हैं। अब केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया पर नगर पंचायत दातागंज ने कार्य प्रारम्भ करा दिया है, जो अपने में एक बड़ी […]

भाजपा को मुजफ्फरनगर के दंगे ने जिताया: आजम

भाजपा को मुजफ्फरनगर के दंगे ने जिताया: आजम

बदायूं के इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में आज विशाल रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां और सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। इस दौरान आजम खां ने कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगा न हुआ होता, तो भाजपा की जीत नहीं होती। उत्तर प्रदेश […]

रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मलित होंगे आजम व धर्मेन्द्र

रोजा इफ्तार पार्टी में सम्मलित होंगे आजम व धर्मेन्द्र

बदायूं के जिलाधिकारी शम्भूनाथ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बुधवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इन्टर कालेज परिसर पहुंच कर रोज़ा इफ्तार पार्टी की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ईद की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह एवं जामा मस्जिद का भी मौका मुआयना किया। बता दें कि 16 जुलाई को इस्लामियां […]

भाजपा जिलाध्यक्ष का ब्रह्मास्त्र संघ ने किया निष्प्रभावी

भाजपा जिलाध्यक्ष का ब्रह्मास्त्र संघ ने किया निष्प्रभावी

बदायूं में भाजपा पर एकाधिकार स्थापित करने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। हाईकमान और आरएसएस ने पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय में विश्वास जताया है, जिससे जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक की बड़ी फजीहत हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने गुटबंदी के चलते प्रदेश […]

डॉ. राममनोहर लोहिया ओवरब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

डॉ. राममनोहर लोहिया ओवरब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

बदायूं के लोकप्रिय व युवा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने रेलवे क्रासिंग के ऊपर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए ओवरब्रिज का आज लोकार्पण कर जनता के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने 33/11 केवीए के छह विद्युत उप केन्द्रों के शिलान्यास के साथ ही पुलिस विभाग की 24 गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर सभी कोतवाली-थानों के लिए रवाना […]

पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षित बनायें: बनवारी सिंह यादव

पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षित बनायें: बनवारी सिंह यादव

बदायूं तहसील सदर क्षेत्र के अन्तर्गत ककोड़ा ग्रीन बेल्ट में अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव, शेखूपुर के विधायक आशीष यादव एवं जिलाधिकारी शम्भूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव सहित अन्य तमाम अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। रविवार को वन महोत्सव के दौरान दर्जा राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन […]

मंदिर में घंटा टांगने को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस तैनात

मंदिर में घंटा टांगने को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस तैनात

मन्दिर में घंटा टांगने को लेकर विवाद हो गया, जिससे पुलिस व प्रशासन के अफसरों की धड़कनें बढ़ गईं। फिलहाल यथा-स्थिति कायम कर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना बदायूं जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित शहर से सटे गाँव आरिफपुर नवादा की है। यहाँ एक मन्दिर है, जिसे गाँव […]

बेटियों को पढ़ाने से अगली पीढ़ी सुधरती है: पूनम

बेटियों को पढ़ाने से अगली पीढ़ी सुधरती है: पूनम

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित कौशल शिक्षा प्रशिक्षण शिविर का नेहरू युवा केन्द्र, बदायूं ने कृषि विज्ञान केन्द्र, उझानी में आयोजन किया, जिसके समापन समारोह पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने प्रतिभागियों को जीवन में सफल रहने की कामना साथ प्रमाण पत्र प्रदान किये। कृषि विज्ञान […]

यौन शोषण की शिकार दलित किशोरी की हालत बिगड़ी

यौन शोषण की शिकार दलित किशोरी की हालत बिगड़ी

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली दलित किशोरी की आज अचानक हालत बिगड़ गई, जिससे पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। उल्लेखनीय है कि जिला बदायूं के थाना सिविल […]